शंकरगढ़ में पति की दीर्घायु को महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत

नगर पंचायत शंकरगढ़ में करवा चौथ पर्व पर पति की दीर्घायु के लिए महिलाओं ने व्रत रखकर विधि-विधान से पूजन किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Nov 2020 12:00 AM (IST) Updated:Thu, 05 Nov 2020 12:00 AM (IST)
शंकरगढ़ में पति की दीर्घायु को महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत
शंकरगढ़ में पति की दीर्घायु को महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत

शंकरगढ़ : नगर पंचायत शंकरगढ़ में करवा चौथ पर्व पर पति की दीर्घायु के लिए महिलाओं ने व्रत रखकर विधि-विधान से पूजन किया।

करवाचौथ पर्व पर क्षेत्र के नगर पंचायत सदर बाजार, लाइनपार, पटहट रोड, शिवराजपुर, बेनीपुर, बसहरा, रानीगंज, मिश्रापुरवा, कपारी आदि स्थानों पर श्रद्धा के साथ मनाया गया। महिलाओं ने पति की दीर्घायु के लिए पूरे दिन निर्जला व्रत रखा। शाम को भद्रा नक्षत्र के समाप्त होते ही व्रती महिलाओं ने पूजा की तैयारी आरंभ कर दी। घरों की छत व आंगन, मंदिरों में करवा का सामूहिक पूजन हुआ। महिलाओं ने चौकी पर मां गौरी, भगवान शंकरजी, गणेशजी व कार्तिकेय जी को स्थापित कर उन्हें पुष्प, अक्षत, धूप व दीप अíपत कर करवाचौथ कथा का पाठ किया। पूजा समाप्त होने पर चन्द्रोदय के पश्चात व्रती महिलाओं ने उन्हें अ‌र्ध्य दिया। फिर चलनी से चन्द्रमा व पति को देखा। पतियों ने अपने हाथों से पानी पिलाकर पत्नियों का व्रत समाप्त करवाया। महिलाएं वहीं ईश्वर से पति की सतायु की कामना की। सुहागिनों में सुधा गुप्ता, सुनीता सिंह, सुनयना साहू, डा.दीपिका सिंह, सीमा सिंह, आशा देवी, बीना केसरवानी, कोमल केसरवानी आदि रहीं। फूलपुर में व्रती महिलाओं ने खूब ली सेल्फी

फूलपुर : सुहागिनों का पर्व करवा चौथ बुधवार को बेहद आस्था और उत्साह के साथ मनाया गया। इसे लेकर अधिकतर महिलाओं ने सोमवार व मंगलवार को ही खरीदारी कर ली थी। इस दौरान महिलाओं ने क्षेत्र में संचालित ब्यूटी पार्लर में जाकर सजी संवरी। कोरोना वायरस संक्रमण के दौर में भी पर्व को लेकर महिलाओं में उत्साह देखा गया। पूरे दिन घरों में महिलाएं व्रत व पूजन की तैयारी के साथ विधि विधान से पूजा अर्चना की। व्रती महिलाओं के सामने कोरोना वायरस बेअसर दिखाई दिया।

दो दिन पहले तक जिन दुकानों में ग्राहकों का टोटा रहता था, वहीं पर सोमवार और मंगलवार व बुधवार को सभी दुकानों पर भारी भीड़ देखी गई कॉस्मेटिक की दुकान हो या ब्यूटी पार्लर मेहंदी लगवाने से लेकर साड़ी खरीदी तक के लिए महिलाएं बाजारों में दिखाई दी। इससे दुकानदारों के चेहरे भी खिल गए। इस मौके पर करवा, चूड़ी, सौंदर्य प्रसाधन के सामान की खूब बिक्री हुई। करवा चौथ की वजह से ज्वैलरी के साथ ही डिजाइनर बिदी, चूड़ियां बुधवार को भी खूब बिकी।

दांपत्य जीवन में एक दूसरे के प्रति प्रेम और समर्पण का उत्सव है करवा चौथ। यह पति पत्नी के बीच समानता, सामंजस्य का अनुष्ठान है। करवाचौथ की यादों को अधिकांश महिलाओं ने सहजने के लिए पर्व की पूजा के बाद सजना के साथ सेल्फी भी लिया। करवा चौथ व्रत का विशेष फल

बिगहिया गांव निवासी आचार्य ओम प्रकाश शास्त्री के अनुसार करवा चौथ व्रत में चंद्रोदय के समय चतुर्थी तिथि रहना अनिवार्य होता है। इस वर्ष इस व्रत का सुखद संयोग मिला। इस दिन उदया तिथि से ही चतुर्थी तिथि मिली, जो रात 2:07 तक रही, जबकि चंद्रोदय रात 7:57 के बाद हुआ। इसी दिन में मृगशिरा नक्षत्र था। ऐसे में गणेश जी की कृपा प्राप्त के लिए यह विशेष दिन होता है जिसमें व्रत रहने वाली महिलाओं को विशेष फल प्राप्त हुआ है।

chat bot
आपका साथी