Coronavirus effect : सेना में ओजोनाइज पानी से सब्जियां को किया जा रहा सैनिटाइज Prayagraj News

सब्जियों को ओजोनाइज पानी से धोया जाता है। इसके बाद सब्जी सैनिक परिवारों में सप्लाई की जाती है। सैन्य क्षेत्र में सैनिटाइजेशन के सबसे आधुनिक तरीकों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Thu, 02 Apr 2020 05:12 PM (IST) Updated:Fri, 03 Apr 2020 07:56 AM (IST)
Coronavirus effect : सेना में ओजोनाइज पानी से सब्जियां को किया जा रहा सैनिटाइज Prayagraj News
Coronavirus effect : सेना में ओजोनाइज पानी से सब्जियां को किया जा रहा सैनिटाइज Prayagraj News

प्रयागराज, जेएनएन। कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए सेना भी हर जरूरी एहतियात बरत रही है। सतर्कता ऐसी कि सैन्य क्षेत्र में लायी जा रही सब्जियों को ओजोनाइज पानी से सैनिटाइज किया जा रहा है। इतना ही नहीं, जिन गाडिय़ों से सब्जियों को लाया जाता है, उसे भी सैनिटाइज किया जा रहा है।

सब्‍जी लाने वाले वाहनों को भी किया जा रहा सैनिटाइज

देश भर में लॉकडाउन लागू होने के साथ ही सैन्य क्षेत्र में भी आवाजाही बंद है। सैनिकों के परिवार वालों को कालोनियों के अंदर ही रहने को कहा गया है। उनको वहीं पर राशन, पानी, सब्जी आदि सैनिटाइज करके पहुंचाया जा रहा है। सेना की गाड़ी को सब्जी लाने के लिए रोजाना मंडी भेजने से पहले सोडियम हाइपोक्लोराइड से सैनिटाइज किया जाता है। लौटने पर भी गाड़ी को सैनिटाइज किया जाता है। सब्जियों को ओजोनाइज पानी से धोया जाता है। इसके बाद सब्जी सैनिक परिवारों में सप्लाई की जाती है।

बोले रक्षा विभाग के पीआरओ

रक्षा विभाग के पीआरओ शैलेंद्र पांडेय का कहना है कि सैन्य क्षेत्र में सैनिटाइजेशन के सबसे आधुनिक तरीकों का इस्तेमाल किया जा रहा है, ताकि कोरोना का संक्रमण रोका जा सके। लॉकडाउन रहने तक यह प्रक्रिया चलती रहेगी।

ऐसे बनाया जाता है ओजोनाइज पानी

सामान्य पानी में मशीन के जरिए ओजोन गैस प्रवाहित की जाती है। इससे पानी में आक्सीजन की मात्रा बढ़ जाती है और उसमें घुले हानिकारक अवयव नष्ट हो जाते हैं। ओजोन गैस डालने से पानी प्यूरीफाई हो जाता है। इस पानी को पिया भी जा सकता है। इसकी धुलाई से सब्जियां साफ हो जाती हैं। पानी साफ करने का यह सबसे आधुनिक तरीका है।

कैंट क्षेत्र में नियमित सैनिटाइजेशन

कैंट के सीईओ माने अमित कुमार बाबूराव ने बताया कि छावनी परिषद क्षेत्र को लगातार सैनिटाइज किया जा रहा है। सात वार्ड में बसे छावनी परिषद को सैनिटाइज करने के लिए पार्षदों का भी सहयोग लिया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी