UPPSC ACF-RFO 2019 Exam: यूपीपीएससी ने जारी किया मुख्य परीक्षा कार्यक्रम, 15 अक्टूबर से इम्तिहान

UPPSC ACF-RFO 2019 Exam उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने वन विभाग की सहायक वन संरक्षक व क्षेत्रीय वन अधिकारी की मुख्य परीक्षा 2019 का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। यह इम्तिहान सिर्फ लखनऊ जिले में 15 से 29 अक्टूबर तक कराया जाएगा।

By Umesh TiwariEdited By: Publish:Wed, 30 Sep 2020 10:02 PM (IST) Updated:Wed, 30 Sep 2020 10:11 PM (IST)
UPPSC ACF-RFO 2019 Exam: यूपीपीएससी ने जारी किया मुख्य परीक्षा कार्यक्रम, 15 अक्टूबर से इम्तिहान
यूपीपीएससी ने सहायक वन संरक्षक व क्षेत्रीय वन अधिकारी की मुख्य परीक्षा 2019 का कार्यक्रम घोषित कर दिया है।

प्रयागराज, जेएनएन। UPPSC ACF-RFO 2019 Exam : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने वन विभाग की सहायक वन संरक्षक व क्षेत्रीय वन अधिकारी (एसीएफ-आरएफओ) की मुख्य परीक्षा 2019 का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। यह इम्तिहान सिर्फ लखनऊ जिले में 15 से 29 अक्टूबर तक कराया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थी दो पालियो में इम्तिहान देंगे।

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के सचिव जगदीश ने बताया कि भर्ती का विज्ञापन 16 अक्टूबर को जारी हुआ था। पीसीएस 2019 की प्री परीक्षा के साथ 15 दिसंबर को एसीएफ-आरएफओ की प्रारंभिक परीक्षा कराई गई थी। इसका रिजल्ट घोषित हो चुका है दोनों पदों की मुख्य परीक्षा अब 15 से 29 अक्टूबर तक कराई जाएगी।

दो पालियों का समय

प्रथम सत्र : पूर्वान्ह 9.30 से 12.30 बजे द्वितीय सत्र : 2.00 से 5.00 बजे तक केवल सामान्य अध्ययन प्रथम प्रश्नपत्र की अवधि 9.30 से 11.30 बजे व सामान्य अध्ययन द्वितीय की अवधि 2.30 से 4.30 बजे तक होगी।

परीक्षा कार्यक्रम

परीक्षा : तारीख विषय

15 अक्टूबर : सामान्य अध्ययन प्रथम, सामान्य अध्ययन द्वितीय 16 अक्टूबर : सामान्य हिंदी व निबंध 17 अक्टूबर : पर्यावरण विज्ञान प्रथम, पर्यावरण विज्ञान द्वितीय 18 अक्टूबर : वानिकी प्रथम, वानिकी द्वितीय  19 अक्टूबर : कृषि विज्ञान, कृषि इंजीनियरिंग व उद्यान प्रथम, कृषि विज्ञान, कृषि इंजीनियरिंग व उद्यान द्वितीय 20 अक्टूबर : वनस्पति विज्ञान प्रथम, वनस्पति विज्ञान द्वितीय 21 अक्टूबर : प्राणि विज्ञान प्रथम, प्राणि विज्ञान द्वितीय 22 अक्टूबर : भौतिकी प्रथम, भौतिकी द्वितीय 23 अक्टूबर : गणित, सांख्यिकी प्रथम, गणित, सांख्यिकी द्वितीय 26 अक्टूबर : भू विज्ञान प्रथम, भू विज्ञान द्वितीय 27 अक्टूबर : रसायन विज्ञान, रसायन इंजीनियरिंग प्रथम, रसायन विज्ञान, रसायन इंजीनियरिंग द्वितीय 28 अक्टूबर : पशुपालन व पशु चिकित्सा विज्ञान प्रथम, पशुपालन व पशु चिकित्सा विज्ञान द्वितीय 29 अक्टूबर : सिविल इंजीनियरिंग, यांत्रिकी इंजीनियरिंग प्रथम, सिविल इंजीनियरिंग, यांत्रिकी इंजीनियरिंग द्वितीय

chat bot
आपका साथी