Top Prayagraj News of the day, 26 June 2020 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रयागराज की चर्चा की तो उत्‍साहित हो उठे लोग

प्रयागराज का जब प्रधानमंत्री ने जिक्र किया तो लोग उत्‍साहित हो उठे। कोरोना वायरस से संक्रमित सात नए मरीज मिले हैं। शिक्षक भर्ती में फर्जीवाडा को लेकर विवादित पोस्‍टर लगाया

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Fri, 26 Jun 2020 08:53 PM (IST) Updated:Fri, 26 Jun 2020 08:57 PM (IST)
Top Prayagraj News of the day, 26 June 2020 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रयागराज की चर्चा की तो उत्‍साहित हो उठे लोग
Top Prayagraj News of the day, 26 June 2020 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रयागराज की चर्चा की तो उत्‍साहित हो उठे लोग

प्रयागराज, जेएनएन। पीएम नरेंद्र मोदी को टीवी पर सुनने के लिए एक बार फिर बेकरारी लोगों में दिखी। पीएम मोदी आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश रोजगार अभियान की शुरुआत शुक्रवार को कर रहे थे। वहीं, पडोसी जनपद कौशांबी के सात लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई, जिसमें तीन आइटीबीपी के जवान भी शामिल हैं।जबकि, प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में 69 हजार सहायक शिक्षक भर्ती फर्जीवाड़े को लेकर नया विवाद सामने आ गया है। लखनऊ के बाद अब प्रयागराज में भी विवादित पोस्‍टर लगाने का मामला सामने आया है।

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रयागराज की चर्चा की तो उत्‍साहित हो उठे लोग

पीएम नरेंद्र मोदी को टीवी पर सुनने के लिए एक बार फिर बेकरारी लोगों में दिखी। पीएम मोदी आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश रोजगार अभियान की शुरुआत शुक्रवार को कर रहे थे। लाभार्थियों के साथ ही आम लोग भी टीवी के समक्ष मौजूद रहे। इसी दौरान प्रयागराज का जब प्रधानमंत्री ने जिक्र किया तो लोग उत्‍साहित हो उठे। पीएम मोदी ने कहा कि प्रयागराज के कुंभ मेले में भगदड़ मच गई थी। उसमें सैकड़ों हजारों लोग मारे गए। उस समय सरकार में जो थे, सारा जोर मरने वालों की संख्‍या छिपाने में ही लगा दी थी। उन्‍होंने कहा कि आज उप्र के लोगों का जीवन सुरक्षित है। देश के नागरिक भारत के पीएम होने के नाते आपके साथ मुझे भी तसल्‍ली होती है। एक बार और याद रखनी है। यह सब कुछ यूपी में योगी जी के कारण हुआ। जब यूपी में गांव लौटे कुछ हफतों में। सैकडों बसें चलवाकर वापस बुलवा लिया।

Coronavirus : कौशांबी में तीन आइटीबीपी जवान समेत सात नए केस मिले

पडोसी जनपद कौशांबी के सात लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई, जिसमें तीन आइटीबीपी के जवान भी शामिल हैं। इसकी जानकारी होने पर डॉक्टरों की टीम ने छह संक्रमितों को इलाज के लिए मंझनपुर पीएचसी में बनाए गए कोविड-19 एल-1 अस्पताल में भर्ती कराया है। जबकि एक संक्रमित प्रयागराज में भर्ती कराया गया है। अजुहा कस्बे के वार्ड नंबर आठ और पीएचसी चायल के मनौरी गांव को सील कर दिया है। संक्रमितों के संपर्क में आए 31 लोगों को होम क्वारंटाइन किए गए है।

UP Shikshak Bharti News : लखनऊ के बाद शिक्षक भर्ती फर्जीवाड़ा को लेकर प्रयागराज में लगाया विवादित पोस्टर 

प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में 69 हजार सहायक शिक्षक भर्ती फर्जीवाड़े को लेकर नया विवाद सामने आ गया है। लखनऊ के बाद अब प्रयागराज में भी विवादित पोस्‍टर लगाने का मामला सामने आया है। गुरुवार रात कुछ लोगों ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय और उसके आसपास के इलाके में विवादित पोस्टर चस्पा कर दिया। शुक्रवार सुबह पोस्टर पर छात्रों और दूसरे लोगों की नजर पड़ी तो खलबली मच गई। मौके पर पहुंची कर्नलगंज पुलिस ने पहले दीवार पर चस्पा पोस्टर हटवाए, इसके बाद अज्ञात के खिलाफ मुकदमा कायम कर जांच शुरू की। विवादित पोस्टर में शरारतीतत्वों ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व कई मंत्रियों के साथ ही शिक्षक भर्ती फर्जीवाड़ा के मोस्टवांटेड चंद्रमा यादव की भी तस्वीर लगाई है।

chat bot
आपका साथी