सपा नेता ने शिवपाल यादव पर की आपत्तिजनक टिप्पणी

एक सपा नेता ने फेसबुक पर समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। एएसपी प्रतापगढ़ से करते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Mon, 15 Oct 2018 09:42 PM (IST) Updated:Mon, 15 Oct 2018 09:42 PM (IST)
सपा नेता ने शिवपाल यादव पर की आपत्तिजनक टिप्पणी
सपा नेता ने शिवपाल यादव पर की आपत्तिजनक टिप्पणी

इलाहाबाद : समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव पर एक सपा नेता ने फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। इसकी शिकायत सेक्युलर मोर्चा के यूथ ब्रिगेड के प्रतापगढ़ जिलाध्यक्ष ने एएसपी से करते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

  समाजवादी सेक्युलर मोर्चा यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष फूलचंद्र यादव सोमवार को एएसपी पश्चिमी से मिले। शिकायती पत्र सौंपते हुए दावा किया कि 12 अक्टूबर 2018 को फेसबुक पर सपा नेता पप्पू यादव उर्फ जीतलाल यादव निवासी रामकोला ने समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव पर आपत्तिजनक पोस्ट किया है। सपा नेता के इस कृत्य से लोगों का आक्रोश सोशल मीडिया पर सामने आ रहा है। जिले का माहौल बिगाडऩे के लिए ऐसा किया गया है। जिलाध्यक्ष ने पप्पू यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। उन्होंने शिकायती पत्र मुख्यमंत्री, डीजीपी, आइजी को भी भेजा है। उधर, सपा के जिला उपाध्यक्ष पप्पू यादव का कहना है कि अगर कोई शिवपाल यादव पर आपत्तिजनक पोस्ट करने का दावा कर रहा है तो वह उसे स्वीकार करते हैं।

  एएसपी पश्चिमी, प्रतापगढ़ शिवाजी शुक्ला का कहना है कि समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव पर फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट किए जाने की शिकायत की गई है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी