मार्निंग वॉक को निकले रिटायर्ड फौजी को मारी गोली prayagraj News

फुलवारी गांव स्थित आत्रेय एकेडमी के सामने पहुंचे थे कि तभी पीछे से पैदल आया युवक उन्हें गोली मारकर भाग निकला। गोली पीठ और हाथ में लगते ही वह गिर पड़े।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Sun, 25 Aug 2019 05:21 PM (IST) Updated:Sun, 25 Aug 2019 05:21 PM (IST)
मार्निंग वॉक को निकले रिटायर्ड फौजी को मारी गोली prayagraj News
मार्निंग वॉक को निकले रिटायर्ड फौजी को मारी गोली prayagraj News

प्रयागराज, जेएनएन  : पडोसी जनपद प्रतापगढ़ में मार्निंग वॉक को निकले रिटायर्ड सूबेदार मेजर को पीछे से आए युवक ने गोली मार दी। गोली लगते ही वह गिर पड़े। पीछे से टहलते हुए आ रहे लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एसआरएन हास्पिटल प्रयागराज रेफर कर दिया गया।

नगर कोतवाली क्षेत्र के घाटमपुर गांव निवासी रवींद्र तिवारी (56) पुत्र रामबली तिवारी सूबेदार मेजर पद से रिटायर्ड हुए हैं। वह शहर के शिवजीपुरम मोहल्ले में मकान बनाकर परिवार के साथ रहते हैं। वह रोज भोर में मोहल्ले के कुछ लोगों के साथ वॉक करने बडऩपुर तक जाते हैं। रविवार को भोर में लगभग पांच बजे वह मार्निंग वॉक पर निकले थे। वह आगे-आगे चल रहे थे, जबकि उनके साथ रहे लोग पीछे लगभग दो सौ मीटर दूरी पर थे। वह फुलवारी गांव स्थित आत्रेय एकेडमी के सामने पहुंचे थे कि तभी पीछे से पैदल आया युवक उन्हें गोली मारकर भाग निकला। गोली पीठ और हाथ में लगते ही वह गिर पड़े।

यह देख पीछे रहे लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और फौरन घायल रवींद्र को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। घटना की जानकारी मिलने उनके भांजे आलोक मिश्रा भागकर जिला अस्पताल पहुंचे। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद रवींद्र को एसआरएन हास्पिटल प्रयागराज रेफर कर दिया। कोतवाल सुरेंद्रनाथ मिश्र ने रवींद्र के घर जाकर उनकी पत्नी से किसी से रंजिश होने के बारे में जानकारी ली। रवींद्र के बेटे रुद्रेश हैदराबाद और योगेश मुंबई में रहते हैं। उधर, गोली चलने की आवाज सुनते ही घटनास्थल के पास रहे लोग सहम गए और घर में घुसकर दरवाजा अंदर से बंद कर लिया।

कोतवाल ने बताया कि मार्निंग वॉक के दौरान पीछे से आए युवक ने रिटायर्ड फौजी को गोली मारी थी। वह किसी से रंजिश नहीं बता रहे हैं। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। रवींद्र के बेटे रुद्रेश स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक और योगेश फौज में है। तहरीर मिलने का इंतजार किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी