Prayagraj Municipal Corporation : गुलाबी ठंड का आगाज, निगम प्रशासन ने ठंड से लोगों को बचाने की शुरू कर दी है तैयारी

Prayagraj Municipal Corporation नगर निगम प्रशासन ने सर्दियों को लेकर अभी से तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए टेंडर निकाला गया है। शहरी क्षेत्र में अस्थाई रैन बसेरों के निर्माण के लिए 5768174 रुपये प्रस्तावित किया गया है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Mon, 02 Nov 2020 09:04 AM (IST) Updated:Mon, 02 Nov 2020 09:04 AM (IST)
Prayagraj Municipal Corporation :  गुलाबी ठंड का आगाज, निगम प्रशासन ने ठंड से लोगों को बचाने की शुरू कर दी है तैयारी
ठंड के मौसम में लोगों की सुविधा के लिए प्रयागराज नगर निगम प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है।

प्रयागराज, जेएनएन। प्रयागराज में भी गुलाबी ठंड का आगाज हो चुका है। सुबह और रात में ठंड का एहसास हो रहा है। ऐसे में प्रयागराज नगर निगम प्रशासन ने भी लोगों को ठंड से बचाने की तैयारी शुरू कर दी है। ठंड में अलाव जलवाने और अस्थाई रैन बसेरों के निर्माण के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी गई है। अलाव के लिए लकड़ियों की आपूर्ति और रैन बसेरा के निर्माण के लिए टेंडर निकाले जा चुके हैं। टेंडर फाइनल होने के एक माह के भीतर लकड़ियों की आपूर्ति और अस्थाई रैन बसेरे का निर्माण एजेंसियों को कराना होगा।

नगर निगम में टेंडर निकाला गया

रविवार को निकाले गए टेंडर में शहरी क्षेत्र में अस्थाई रैन बसेरों के निर्माण के लिए 5768174 रुपये प्रस्तावित किया गया है। नगर पंचायत झूंसी क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर अलाव जलाने के लिए लकड़ी की आपूर्ति के लिए 766100 रुपये, जोन तीन कटरा क्षेत्र के इंडियन प्रेस स्टोर में लकड़ी आपूर्ति के लिए 1276803 रुपये प्रस्तावित किया गया है। जोन चार अल्लापुर स्टोर में लकड़ी आपूर्ति के लिए 1240883, जोन क्षेत्र एक खुल्दाबाद के रसूलपुर स्टोर के लिए 1085281, जोन दो मुट्ठीगंज के लीडर रोड स्टोर के लिए 960520 रुपए प्रस्तावित किया गया है।

सड़कों, गलियों, नालियों के निर्माण के लिए भी टेंडर जारी

इसी प्रकार जोन पांच नैनी के लिए लकड़ी आपूर्ति मद में 836400 रुपए प्रस्तावित किया गया है। इसी धनराशि में जीएसटी भी शामिल किया गया है। कालिंदीपुरम और नैनी में अवंतिका कॉलोनी में सड़कों, गलियों, नालियों के निर्माण के लिए भी टेंडर जारी किया गया है।

chat bot
आपका साथी