Coronavirus Prayagraj News : संक्रमित आशा कार्यकर्ता ने पुलिसकर्मियों पर लगाया बदसलूकी का आरोप, वीडियो वायरल

Coronavirus Prayagraj News इंस्पेक्टर का कहना है कि मोहल्ले के लोगों ने संक्रमण फैलने का खतरा होने की शिकायत की थी। इसके मद्देनजर पुलिसकर्मी गए थे। अपशब्द नहीं बोले गए।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Sat, 08 Aug 2020 09:50 PM (IST) Updated:Sat, 08 Aug 2020 09:50 PM (IST)
Coronavirus Prayagraj News : संक्रमित आशा कार्यकर्ता ने पुलिसकर्मियों पर लगाया बदसलूकी का आरोप, वीडियो वायरल
Coronavirus Prayagraj News : संक्रमित आशा कार्यकर्ता ने पुलिसकर्मियों पर लगाया बदसलूकी का आरोप, वीडियो वायरल

 प्रयागराज,जेएनएन।  कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद राजकीय इंटरमीडिएट कालेज (जीआइसी) के नजदीक रहने वाली एक आशा कार्यकर्ता को घर से बाहर निकलने पर तरह-तरह से धमकी दी गई। अपशब्द कहे गए। आरोप जार्जटाउन थाने के दो पुलिस कर्मियों पर लगा है। कार्यकर्ता ने हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई है। सोशल मीडिया पर पीडि़त महिला का वीडियो वायरल हो रहा है। उधर, जार्जटाउन पुलिस ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है।

होम आइसोलेशन में है संक्रमित आशा कार्यकर्ता

आशा कार्यकर्ता होम आइसोलेशन में है। बच्चे दुकान पर दूध, ब्रेड आदि लेने जाते हैं।  किसी ने पुलिस से शिकायत कर दी कि आशा कार्यकर्ता के घर वाले बाहर निकलकर घूम रहे हैं। इस पर शुक्रवार रात करीब 10 बजे दो पुलिसकर्मी उसके घर पहुंचे और गाली गलौच की। फिर 11:30 बजे दो पुलिसकर्मी आए और अपशब्दों का प्रयोग करते हुए धमकाया। कोरोना संक्रमित इस आशा कार्यकर्ता को पुलिस का यह बर्ताव नागवार गुजरा तो उसने महिला हेल्पलाइन पर शिकायत भी दर्ज कराई।

थाना प्रभारी ने बदसलूकी की बात से किया इंकार

जार्जटाउन इंस्पेक्टर पवन कुमार त्रिवेदी का कहना है कि मोहल्ले के लोगों ने संक्रमण फैलने का खतरा होने की शिकायत की थी। इसके मद्देनजर पुलिसकर्मी गए थे। अपशब्द नहीं बोले गए। धमकी भी नहीं दी गई है। अगर पीडि़ता के घर खाने का सामान नहीं था तो वह थाने पर फोन कर सकती थी, उसकी मदद की जाती।

chat bot
आपका साथी