भाजपाइयों ने पदयात्रा निकाल गिनाई सरकार की उपलब्धियां

महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के मद्देनजर भाजपा की ओर से गांव-गांव पदयात्रा निकाली जा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Dec 2018 11:30 AM (IST) Updated:Fri, 14 Dec 2018 11:30 AM (IST)
भाजपाइयों ने पदयात्रा निकाल गिनाई सरकार की उपलब्धियां
भाजपाइयों ने पदयात्रा निकाल गिनाई सरकार की उपलब्धियां

प्रयागराज : केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से संचालित की गई जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने नेवादा क्षेत्र के पांच गांव में में पदयात्रा निकाली।

महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के मद्देनजर भाजपा की ओर से गांव-गांव पदयात्रा निकाली जा रही है। भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने नेवादा के गो¨वदपुर, हासिमपुर किनार, सेंवथा, गोपालपुर व जैतपुर पूरेहजारी गांव में पग यात्रा निकाली। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने बताया कि प्रधानमंत्री योजना के तहत बेघर गरीबों को आवासीय सुविधा दी जा रही है।

उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन दिया जाता हैं। इस मौके पर नेवादा प्रधान संघ उपाध्यक्ष राजकुमार बाजपेई, महामंत्री विनोद दुबे, सेक्टर अध्यक्ष रामबाबू मौर्य, प्रधान जय प्रकाश, विनोद मिश्रा, दिलीप ¨सह, सुनील कुमार, वीरेंद्र कुमार, अभिमन्यु यादव, रामबहोरी, भूपेंद्र उपाध्याय, नरेंद्र मिश्रा, कंचन ¨सह, गनेश ¨सह, उधौ ¨सह, रावेंद्र ¨सह आदि मौजूद रहे। महिला मोर्चा ने मंझनपुर में निकाली पदयात्रा :

भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारियों ने मंझनपुर कस्बे में पद यात्रा निकाली। इस दौरान उन्होंने लोगों को केंद्र व राज्य सरकार से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान महिलाओं ने लोगों को केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही साथ केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का पत्रक वितरित किया।

महिला मोर्चा काशी क्षेत्र अध्यक्ष अनीता त्रिपाठी की अगुआई में निकाली गई पद यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद भाजपा महिला मोर्चा महामंत्री सोनिया राजपूत ने कहा केंद्र व प्रदेश सरकार ने सभी के हित में कार्य किया है। महिलाओं को उनका हक और अधिकार दिलाने को सरकार संकल्पित है। दलित, पिछड़ा, युवा, किसान आदि के हित को लेकर सरकार तमाम योजना चला रही है। कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत गरीब परिवार के युवक, युवतियों की शादी कराई जा रही है। गरीबी दूर सरकार की प्राथमिकता है। कार्यक्रम में मीना ¨सह भदौरिया, तारादेवी वर्मा, ज्योति केशरवानी, कविता केशरवानी, अनीता केशरवानी, राधा कोरी, राजेश्वरी, सुशीला कोरी आदि लोग शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी