सबक सिखाएगी भाजपा व अद : अनुप्रिया

जासं, इलाहाबाद : केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने शनिवार को यहां कहा

By Edited By: Publish:Sun, 24 Jul 2016 01:00 AM (IST) Updated:Sun, 24 Jul 2016 01:00 AM (IST)
सबक सिखाएगी भाजपा व अद : अनुप्रिया

जासं, इलाहाबाद : केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने शनिवार को यहां कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बदहाल है। बसपा और सपा को सबक सिखाने के लिए भाजपा व अपना दल तत्पर हैं। राज्य सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि जनता सपा से तंग आ चुकी है। उसके शासनकाल में बहू, बेटियों की आबरू सुरक्षित नहीं है।

सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि मुखौटे के पीछे का चेहरा जनता ने देख लिया है। बाप, बेटे एक जैसे ही हैं। नाम लिए बगैर कहा कि पिता पीएम बनने का सपना देख रहा है तो बेटे ने दोबारा सीएम बनने का ख्वाब पाल रखा है। आगामी विधानसभा चुनाव में जनता दोनों को सबक सिखा देगी। एक सवाल के जवाब में कहा कि पूर्वाचल के जिलों में अपना दल प्रत्याशी उतारेगी। शीर्ष स्तर पर मानसून सत्र के बाद सीटों के बंटवारे का निर्णय हो जाएगा। भाजपा की ताकत को बढ़ाने में अद कार्यकर्ता अपना जी जान लगा दिए हैं। उसी का परिणाम है कि आज एनडीए सरकार ने मुझे मंत्री बनाया है। 2017 में भाजपा अद के साथ पूर्ण बहुमत में सरकार बनाने जा रही है। अद की बढ़ती ताकत से अन्य विपक्षी पार्टियां घबरा गई हैं। भाजपा नेता दयाशंकर द्वारा दिए गए बयान पर कहा कि किसी को भी महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है। दयाशंकर ने बसपा सुप्रीमों पर गलत टिप्पणी की थी। इसकी सजा उन्हें पार्टी ने दे दी। साथ ही पार्टी ने यह भी संदेश दिया कि वह महिलाओं के सम्मान के प्रति सजग है। कहा कि इलाहाबाद में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए हर संभव कदम उठाएंगी। एक सवाल के जवाब में कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के बारे में जानकारी हुई कि मीरजापुर की स्थिति ठीक नहीं है। संसदीय क्षेत्र में जाकर संबंधित विभाग के अधिकारियों से जानकारी की जाएगी। प्राथमिकता के आधार पर गरीब महिलाओं को योजना का लाभ दिलाया जाएगा। लापरवाही करने के वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। कहा कि केंद्रीय मंत्री बनने के बाद इलाहाबाद में प्रथम आगमन है। कार्यकर्ताओं का आभार जताने के लिए रोड शो करने के लिए आई हूं।

chat bot
आपका साथी