Lockdown 4 : फिल्म डौली की डोली की तरह चली गई महिला, फिर हुआ ये सब Aligarh News

प्यार अंधा होता है यह कहावत तो आपने सुनी होगी। प्यार का एक ऐसा ही रोचक मामला इगलास कोतवाली क्षेत्र के गांव तोछीगढ़ में देखने को मिला है।

By Sandeep SaxenaEdited By: Publish:Sun, 17 May 2020 08:54 PM (IST) Updated:Tue, 19 May 2020 07:50 AM (IST)
Lockdown 4 : फिल्म डौली की डोली की तरह चली गई महिला, फिर हुआ ये सब Aligarh News
Lockdown 4 : फिल्म डौली की डोली की तरह चली गई महिला, फिर हुआ ये सब Aligarh News

अलीगढ़ [जेएनएन]: प्यार अंधा होता है यह कहावत तो आपने सुनी होगी। प्यार का एक ऐसा ही रोचक मामला इगलास कोतवाली क्षेत्र के गांव तोछीगढ़ में देखने को मिला है। यह प्रेम कहानी फिल्म डौली की डोली से मिलती जुलती है। फर्क सिर्फ इतना सा है कि फिल्म में डोली अपने पति को लूट कर भागती थी और इस कहानी की दुल्हन अपने प्यार को पाने के लिए घर से भाग निकली। लेकिन पुलिस ने उसके प्लान पर पानी फेर दिया।

खाने में मिलाया नशीला पदार्थ

कोतवाली क्षेत्र के गांव तोछीगढ़ निवासी रवेन्द्र सिंह पुत्र गोवर्धन सिंह की शादी लॉकडाउन में 30 मार्च को टप्पल क्षेत्र के गांव सारौल निवासी ललित कुमार उर्फ लालाराम की पुत्री क्षमा के साथ हुई थी। रात में क्षमा ने खाना बनाया। उसने खाने में कोई विषाक्त पदार्थ मिला दिया। खाना खाने के बाद उसका पति रवेन्द्र, ममिया ससुर सौदान सिंह, प्रेम सिंह, ममिया सास कमलेश देवी व शांति देवी व दो ननद बेहोश हो गई।

महिला ये सामान भी ले गई

इसके बाद क्षमा ने घर से 20 हजार रुपये, दो सौने की अंगूठियां, एक पैंडल, दो जोड़ी पाजेब, कीमती साडियां बटोर ली। रात्रि में वह अपने प्रेमी बिल्लू पुत्र चरन सिंह व इसके साथी नरेन्द्र पुत्र कारे सिंह निवासी सारौल थाना टप्पल के साथ दो बाइक से फरार हो गई। लेकिन इनके भागने के प्लान पर पुलिस ने पानी फेर दिया। रात्रि में तोछीगढ़ बंबा पर ड्यूटी कर रहे एसआइ सत्यवीर सिंह ने शक होने पर इन्हेंं पकड़ लिया। पुलिस को देख नरेन्द्र मौके से भाग निकला। पुलिस ने प्रेमी युगलों को हिरासत में लिया है। पीडि़त पति का आरोप है कि बिल्लू व नरेन्द्र दो दिन पहले पत्नी के ताऊ के बेटे बनकर गांव मिलने आए थे। यह दोनों ही उसे कुछ नशीला पदार्थ देकर गए हैं। कोतवाल रामसिया मौर्य ने बताया कि महिला के पति की तहरीर पर महिला सहित तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। विषाक्त पदार्थ के सेवन से परिजनों को उल्टी हुई हैं। उन्हेंं इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है। आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।

अजब प्रेम की गजब कहानी

आरोपी बिल्लू ने बताया कि वह और क्षमा पिछले काफी समय से प्यार करते हैं। वह नोयडा में सिक्योरिटी गार्ड की नोकरी करता था। प्रेमिका के परिजनों को यह रिस्ता मंजूर नहीं था। कुछ महीने पहले दोनों ने घर से भागकर मंदिर में शादी कर ली थी। युवती के परिजनों ने टप्पल थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस ने युवती को बरामद कर दफा 164 के तहत कोर्ट में बयान दर्ज कराए थे। युवती ने उसके पक्ष में ही बयान दिए। इसके बाद वह उसी के साथ रह रही थी। बाद में परिजन युवती को घर ले आए और जबरन चुपके से लॉकडाउन में शादी कर दी। ससुराल पहुंचने पर युवती ने उसे फोन पर शादी की जानकारी दी थी। इसके बाद दोनों ने घर से भागने का प्लान बनाया था। थाने में भी दोनों प्रेमी युगल साथ जीने मरने की कसमें खा रहे थे।

chat bot
आपका साथी