मंडी में धान का सैंपल फेल, मंडलायुक्त से की शिकायत Aligarh news

अनाज मंडियों में धान की बेकदरी हो रही है। सरकारी समर्थित मूल्य से कम पर आढ़ती धान खरीद रहे हैं। वहीं जिले की खैर मंडी में गल्ला स्थित भारतीय खाद्य निगम व आरएफसी सरकारी धान खरीद केंद्र पर धान नहीं खरीदा जा रहा था।

By Parul RawatEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 01:30 PM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 02:16 PM (IST)
मंडी में धान का सैंपल फेल, मंडलायुक्त से की शिकायत Aligarh news
खैर मंडी में किसानों से धान के रेटों की जानकारी करते एसडीएम

अलीगढ़, जेएनएन : अनाज मंडियों में धान की बेकदरी हो रही है। सरकारी समर्थित मूल्य से कम पर आढ़ती धान खरीद रहे हैं। वहीं, जिले की खैर मंडी में गल्ला स्थित भारतीय खाद्य निगम व आरएफसी सरकारी धान खरीद केंद्र पर धान नहीं खरीदा जा रहा था। किसानों का स्टॉक में पड़ा धान का केंद्रों के कर्मचारियों ने सैंपल ही फेल कर दिए। इसकी सूचना किसानों ने रालोद जिलाध्यक्ष चौधरी भानुप्रताप सिंंह को दी। वे गुरुवार को मंडी पहुंचे तो केंद्र पर खरीद बंद मिली। रालोद नेता ने पीड़ित किसानों से बातचीत की। एसडीएम खैर अंजनी कुमार को इस घटनाक्रम की जानकारी दी। संतोषजनक जवाब न मिलने पर सिंंह ने मंडलायुक्त को पत्र लिखा है। 


किसानों ने की शिकायत

रालोद प्रतिनिधि मंडल को खैर क्षेत्र के गांव सोफा निवासी पहाड़ सिंंह ने बताया कि वे बुधवार को धान खरीद केंद्र पर एक ट्रॉली धान लेकर आए थे। उसकी तुलाई कर दी गई थी। गुरुवार को उसी खेत के धान की दूसरी ट्रॉली लेकर पहुंचा तो केंद्र प्रभारी ने सैंपल फेल कर वापस गांव जाने को कहा। तमाम तर्क दिए, मगर एक नहीं सुनी। किसानों ने शिकायत की है कि वे भूखे, प्यासे खरीद केंद्रों पर अपने धान की रखवाली कर रहे हैं, मगर केंद्र के प्रभारी धान नहीं खरीद रहे हैं। सैंपल फेल बताकर कर्मचारियों ने नया पैतरा अपनाया है। केंद्र पर मंडियों में बोरी नहीं हैं। 


पत्र में दी चेतावनी

भानु प्रताप सिंंह ने मंडलायुक्त को लिखे पत्र में चेतावनी दी है कि अगर किसानों का धान सरकारी खरीद केंद्रों पर नहीं खरीदा गया, या गुणवत्ता खराब बताकर वापस किया, तो किसानों को साथ लेकर रालोद मंडी गेट को बंद कर धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होगी। मांग की गई कि जांच कराकर दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाए। 

chat bot
आपका साथी