Aligarh News : इगलास की महिला महीनों से गायब, मायके पक्ष ने हत्या कर शव को छिपाने की जतायी आशंका

Aligarh News अलीगढ़ के इगलास की एक महिला कई महीनों से लापता है। मामले में मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्‍या कर शव छिपाने का आरोप लगाया है। मायके वालों ने एसएसपी से शिकायत कर न्‍याय की गुहार लगायी है।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Wed, 30 Nov 2022 10:01 PM (IST) Updated:Wed, 30 Nov 2022 10:29 PM (IST)
Aligarh News : इगलास की महिला महीनों से गायब, मायके पक्ष ने हत्या कर शव को छिपाने की जतायी आशंका
इगलास क्षेत्र की एक महिला कई महीनों से लापता है।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। Aligarh News : इगलास क्षेत्र की एक महिला कई महीनों से लापता है। मायके पक्ष का आरोप है कि पति व अन्य ससुरालियों से मिलकर उसकी हत्या कर दी है और शव को कहीं छिपा दिया है। इसे लेकर बुधवार को मायके पक्ष ने एसएसपी से शिकायत करके न्याय की गुहार लगाई है। एसएसपी ने मामले में थाना पुलिस को जांच के निर्देश दिए हैं। इधर, पुलिस का कहना है कि महिला अपने पति के साथ पानीपत में रह रही थी। वहीं से महिला गायब हुई है।

​​​​​इसे भी पढ़ें *Aligarh News : बाेर्ड परीक्षा के लिए विद्यार्थियों की मजबूत तैयारी के लिए लगेगी गूगल क्‍लासरूम, ऐसी है तैयारी*

दस साल पहले हुई थी शादी

आगरा के थाना खंदौली रामनगर निवासी सोनू ने एसएसपी को शिकायत दी है। इसमें कहा है कि करीब 10 पहले उन्होंने अपनी बहन फूलवती की शादी इगलास थाना क्षेत्र के गांव श्यामगढ़ी निवासी युवक के साथ की थी। इन पर एक बेटी व दो बेटे हैं। आरोप है कि पति नौकरी की कहकर बाहर चला जाता था और कई दिन बाद लौटता था। बहन को खर्चा तक नहीं देता है। जैसे तैसे वह मजदूरी करके खर्चा चलाती थी। शिकायत करने पर उससे मारपीट की गई। इस बीच मूलवती मायके आ गई। लेकिन, करीब एक साल पहले ससुरालीजन उसे अपने साथ बुला लाए। तब से फूलवती मायके नहीं आई। करीब तीन माह से उससे बातचीत कराना भी बंद कर दिया।

इसे भी पढ़ें *Aligarh News : आमजन को बजट से राहत की उम्‍मीद, आयकर में छूट का बढ़े दायरा, छोटी बचत पर मिले बड़ा लाभ*

26 नवंबर को बहन के लापता होने की मिली सूचना

आरोप है कि कई बार बहाने भी लगाए गए। 26 नवंबर को सूचना दी गई कि तुम्हारी बहन घर पर नहीं है। बच्चे घर पर हैं। अपनी बहन की तलाश करो। सोनू ने पुलिस को सूचना दी। शक जताया कि आरोपितों ने बहन को मारकर शव को कहीं छिपा दिया है। इस संबंध में इगलास के थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि महिला का पति माली का काम करता है। करीब छह साल से जगह बदल-बदलकर रह रहा था। जांच में सामने आया है कि उसके फिरोजाबाद की महिला से प्रेम संबंध हो गए तो वह उसी के साथ फरीदाबाद में रहने लगा। करीब तीन माह पहले दोनों पानीपत चले गए। यहां उसने फूलवती को भी साथ में बुला लिया था। ऐसे में घटनाक्रम पानीपत से जुड़ा है। यही बात स्वजन को बता दी गई है। वहां की पुलिस संपर्क करेगी तो पूरा सहयोग किया जाएगा।

पानीपत की पुलिस से किया संपर्क

स्वजन ने आरोप लगाया कि फूलवती की हत्या करके शव को नहर में फेंक दिया गया है। इस पर पुलिस ने पानीपत की पुलिस से भी संपर्क किया गया। एक टीम भेजी गई। इस पर पता चला कि वहां तीन महिलाअों के शव मिले हैं। लेकिन, फूलवती के रूप में किसी की पहचान नहीं हो सकी है।

chat bot
आपका साथी