अलीगढ़ की पंचायतों में रिक्त पदों पर 12 जून को वोट पड़ेंगे

जागरण संवाददाता अलीगढ़ पंचायतों में रिक्त चल रहे ग्राम पंचायत सदस्य बीडीसी सदस्य व प्रधान पद 155 बूथों पर 74 हजार मतदाता डालेंगे वोट जोनल मजिस्ट्रेट लगे पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों पर पहुंचीं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 01:21 AM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 01:21 AM (IST)
अलीगढ़ की पंचायतों में रिक्त पदों पर 12 जून को वोट पड़ेंगे
अलीगढ़ की पंचायतों में रिक्त पदों पर 12 जून को वोट पड़ेंगे

जागरण संवाददाता, अलीगढ़ : पंचायतों में रिक्त चल रहे ग्राम पंचायत सदस्य, बीडीसी सदस्य व प्रधान पद के लिए शनिवार को मतदान होगा। सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोट पड़ेंगे। 155 बूथों पर 74 हजार से अधिक मतदाता वोट डालेंगे। शुक्रवार को पोलिग पार्टियां ब्लाक स्तर से बूथों के लिए रवाना हो गईं। एक प्रधान, दो बीडीसी सदस्य व 431 ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए मतदान होना है। सुरक्षा के लिए पुलिस व मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। मतदान के बाद ब्लाक स्तर पर ही मतपेटिकाएं जमा होंगी। 14 जून को यहीं पर मतगणना होगी।

डीएम चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि रविवार से रिक्त पदों के लिए चुनाव प्रक्रिया की शुरुआत हुई थी। जिलेभर के ग्राम पंचायत सदस्यों के कुल 4231 पदों के लिए 4827 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा था। इनमें से 66 ने नाम वापस ले लिया। 301 पर्चे निरस्त हुए। 3714 ग्राम पंचायत सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन हो गया। अब शनिवार को 431 ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए मतदान होना है। 135 पंचायतों में 155 बूथ बनाए गए हैं। 74 हजार मतदाता वोट डालेंगे। सुरक्षा के लिए 23 सेक्टर मजिस्ट्रेट, पांच जोनल व पांच सुपर जोनल मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। थाने व लाइन से पुलिस को लगाया गया है। पीएसी को रिजर्व में रखा गया है। सुबह सात से शाम छह बजे तक मतदान होगा।

दो बीडीसी सदस्य व एक प्रधान का पद : ग्राम पंचायत सदस्यों के अलावा दो बीडीसी सदस्य व एक प्रधान पद के लिए भी शनिवार को मतदान होगा। इसमें धनीपुर ब्लाक के वार्ड 76 व जवां ब्लाक के वार्ड 52 में चुनाव होगा। इन दोनों के लिए कुल चार बूथ बनाए गए हैं। लोधा ब्लाक की बादबामनी में प्रधान पद के लिए मतदान होगा। इसके लिए दो बूथ बनाए गए हैं।

chat bot
आपका साथी