लाहा के खेत में किशोरी से पड़ोसी युवक ने की दरिदगी, आरोपित फरार

अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को शर्मनाक घटना हो गई। दोपहर गांव से करीब आधा किमी दूर अपने लाहा के खेत में शौच करने गई किशोरी से गांव के ही युवक ने दुष्कर्म कर डाला।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 29 Jan 2022 01:28 AM (IST) Updated:Sat, 29 Jan 2022 01:28 AM (IST)
लाहा के खेत में किशोरी से पड़ोसी  
युवक ने की दरिदगी, आरोपित फरार
लाहा के खेत में किशोरी से पड़ोसी युवक ने की दरिदगी, आरोपित फरार

अलीगढ़ : अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को शर्मनाक घटना हो गई। दोपहर गांव से करीब आधा किमी दूर अपने लाहा के खेत में शौच करने गई किशोरी से गांव के ही युवक ने दुष्कर्म कर डाला। इस मामले में पीड़िता के पिता की तहरीर पर गांव के ही पड़ोसी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीओ बरला से मौके पर पहुंचकर स्वजन व पीड़िता से जानकारी ली है। अलीगढ़ से पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।

पीड़िता के पिता ने तहरीर में कहा है कि शुक्रवार दोपहर में करीब 12 बजे उसकी 15 वर्षीय बेटी अपने लाहा के खेत में शौच क्रिया को गई थी। इसी दौरान पड़ोस में रहना वाला युवक पीछे पीछे खेत में पहुंच गया और बेटी को दबोच कर उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। किशोरी की चीख-पुकार सुन कर पड़ोस के खेत में चारा काट रहा उसका चचेरा भाई मौके पर पहुंच गया। उसने भागने की कोशिश कर रहे आरोपित युवक को खेत में ही पकड़ लिया। बाद में वह उससे मारपीट करते हुए छूटकर भाग गया। इधर, घटना की जानकारी पर स्वजन के साथ गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए और सूचना पुलिस को दी गई। किशोरी से दुष्कर्म की सूचना पर सीओ बरला सुमन कनौजिया, इंस्पेक्टर संजीव कुमार त्यागी, उप निरीक्षक मनोज कुमार, चौकी इंचार्ज पनेठी अमित राणा, चौकी इंचार्ज कौड़ियागंज रुनिंत तोमर के साथ मौके पर पहुंचीं और पीड़िता व स्वजन से जानकारी ली। इसके बाद अलीगढ़ से आई फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। सीओ ने बताया कि पीड़िता के पिता ने गांव के ही आरोपित रिकू पुत्र हाकिम सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। किशोरी को डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। आरोपित की गिरफ्तारी को थाना पुलिस की टीम लगातार दविश दे रही है।

महिला से दुष्कर्म का प्रयास

संसू, इगलास : कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में युवक ने घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया। घटना के संबंध में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। एक गांव निवासी महिला का कहना है कि 24 जनवरी को उसका पति शादी में गया था। रात करीब 10:30 बजे गांव का ही संजय पुत्र छीतरमल छत के रास्ते से घर में घुस आया और दुष्कर्म का प्रयास किया। चीख सुनकर देवरानी बचाने आई तो उसके साथ मारपीट कर भाग गया। पीड़िता का कहना है कि आरोपित गांव में तमंचा लेकर घूम रहा है और धमकी दे रहा है। पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। उसने एसएसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई थी। अब पुलिस ने आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

chat bot
आपका साथी