अलीगढ़ में थाने से भागा हिस्ट्रीशीटर, पुलिस देखती रह गई

उत्‍तर प्रदेेश के जनपद अलीगढ़ की तहसील इगलास में थाना क्षेत्र केे हिस्ट्रीशीटर बबलू शुक्रवार को थाने से फरार हो गया। पुलिस देखती रह गई।

By Sandeep SaxenaEdited By: Publish:Fri, 24 Jul 2020 05:47 PM (IST) Updated:Fri, 24 Jul 2020 05:47 PM (IST)
अलीगढ़ में थाने से भागा हिस्ट्रीशीटर, पुलिस देखती रह गई
अलीगढ़ में थाने से भागा हिस्ट्रीशीटर, पुलिस देखती रह गई

अलीगढ़़ जेएनएन: उत्‍तर प्रदेेश के जनपद अलीगढ़ की तहसील इगलास में  थाना क्षेत्र  केे हिस्ट्रीशीटर बबलू  शुक्रवार को थाने से फरार हो गया। पुलिस देखती रह गई। स्कार्पियों गाड़ी से जा रहे इस बदमाश को पुलिस ने दोपहर पकड़ा और थाने लाए। यहां गाड़ी साइड में खड़ी ही की थी, तभी बबलू दीवाल फलांग कर भाग गया। कुछ देर बाद बबलू  पैदल  थाने  आया  और  स्कार्पियो लेकर चला गया। पुलिस देखती रह गई। जब तक अधिकारी  भागे  तब तक  बबलू  गायब  हो चुका  था।  अब पूरे  क्षेत्र में नाकाबंदी कर तलाश की जा रही है। बबलू जिले के बड़े तेल माफिया में शामिल है। इसके खिलाफ इगलास थाने में ही दस मामले दर्ज हैं।

chat bot
आपका साथी