अलीगढ़: रजबहों में पानी न आने से किसान परेशान, सूख रही फसलें

अलीगढ़ के गौंडा क्षेत्र में दो रजबहा गुजर रहे हैं पानी न मिलने से किसानों की फसल सूखकर जमीन पर गिर रही है। नगला जुझार माइनर और गौंडा मंडल में आज तक टेल तक पानी नहीं पहुंचा है जिससे किसानों में रोष व्याप्त है।

By Aqib KhanEdited By: Publish:Fri, 20 May 2022 08:01 PM (IST) Updated:Fri, 20 May 2022 08:01 PM (IST)
अलीगढ़: रजबहों में पानी न आने से किसान परेशान, सूख रही फसलें
रजबहों में पानी न आने से सूख रहीं फसलें

अलीगढ़, जागरण टीम: अलीगढ़ के गौंडा क्षेत्र में दो रजबहा गुजर रहे हैं जो हाथरस ब्रांच से संबंध है। गांव में पानी न मिलने से किसानों की फसल सूखकर जमीन पर गिर रही है। रजबाहा में पानी टेल तक पहुंचाया जाएगा। नगला जुझार माइनर और गौंडा मंडल में आज तक टेल तक पानी नहीं पहुंचा है जिससे किसानों में रोष व्याप्त है। ज्वार की फसल बाजरा की फसल चुप कर जमीन पर गिर रही है।

महंगाई की मार को देखते हुए डीजल की कीमत अधिक होने से किसान इंजनों का प्रयोग कम कर रहे हैं। जेई राकेश का कहना है कि नहर बंद थी इसलिए पानी नही आया एक दो दिन में पानी आ जायेगा। सिंचाई के लिए पानी न मिलने से किसान चिंतित हैं। किसान फसलों को सूखने से बचाने के लिए डीजल पंप सेट से सिंचाई करने को मजबूर हैं। इससे फसलों की लागत बढ़ रही है। किसानों ने कहा है कि रजबहा में पानी छोड़ा जाए।

ग्रामीण बोले सूख रही फसल

रजबहा में पानी नहीं आने से खेतों में खड़ी फसल सूख रही हैं। रजबहा में पानी आने का इंतजार हैं। रजबहा में पानी आए तो सिंचाई करें। - सुखवीर गौतम किसान,मुरवार।

ज्वार की खड़ी फसल सिंचाई के अभाव में सूख रही है। मजबूरी में डीजल पंप सेट से महंगी सिंचाई करनी पड़ रही है। - सचिन कुमार, किसान, नगला पहाड़ी।

chat bot
आपका साथी