बारिश की बूंदों से चमके किसानों के चेहरे Aligarh News

उमस भरी गर्मी से जूझ रहे शहर में गुरुवार को राहत भरी बारिश हुई। तेज हवाएं भी सुकून दे रही थीं। वहीं झुलस रहीं फसलों से चिंतित किसानों के चेहरे भी खिल उठे।

By Sandeep SaxenaEdited By: Publish:Fri, 07 Aug 2020 09:16 AM (IST) Updated:Fri, 07 Aug 2020 09:16 AM (IST)
बारिश की बूंदों से चमके किसानों के चेहरे Aligarh News
बारिश की बूंदों से चमके किसानों के चेहरे Aligarh News
अलीगढ़ जेएनएन : उमस भरी गर्मी से जूझ रहे शहर में गुरुवार को राहत भरी बारिश हुई। तेज हवाएं भी सुकून दे रही थीं। वहीं, झुलस रहीं फसलों से ङ्क्षचतित किसानों के चेहरे भी खिल उठे। हालांकि, निचले इलाकों में जलभराव से लोगों को दिक्कत जरूर हुई, लेकिन उमस से निजात मिलने से लोग ये दर्द भी भूल गए। 
 
मौसम ने बदली करवट 
मौसम का मिजाज सुबह से ही बदला-बदला नजर आ रहा था। सूर्यनारायण देर से जागे। नौ बजे हल्की धूप थी, फिर बादल घिरने लगे। आसमान पर बादल छाने के साथ ही तेज हवा चलने लगी। बादल कभी सूर्यनारायण को ढक लेते तो कभी हट जाते। इससे शाम तक धूप-छांव की स्थिति बनी रही। गर्मी का एहसास कुछ खास नहीं हुआ। शाम को जब बादलों का रंग स्याह हुआ तो बारिश की उम्मीद से मन प्रफुल्लित हो उठा। कुछ देर बाद ही घुमड़ रहे बादल बरसने लगे। हालांकि, कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई, लेकिन गर्मी से निजात दिलाने के लिए काफी थी। ग्रामीण अंचल में भी झमाझम बारिश हुई। 
 
किसानों की मिली राहत
बारिश न होने से किसान परेशान थे। भरपूर पानी न मिलने से धान को नुकसान हो रहा था। नहरों में पर्याप्त पानी नहीं है, नलकूप भी बिजली के भरोसे हैं। ऐसे में ङ्क्षसचाई के लिए बारिश ही उपयुक्त जरिया होती है। शाम को करीब 40 मिनट हुई झमाझम बारिश से किसान परेशानी भूल गए। इधर, बारिश के चलते गुरुद्वारा रोड, नई बस्ती, मैरिस रोड, गूलर रोड के कुछ इलाकों में पानी भर गया, जो कुछ देर बाद उतर भी गया। 
 
chat bot
आपका साथी