Aligarh News: सुसाइड नोट में सारी लिखकर फंदे पर लटका किशाेर, परिवार गया था मसूरी, लौटा तो मिली बेटे की लाश

Aligarh News In Hindi घर पर अकेला किशाेर फंदे पर लटक गया। स्वजन जब लौटे तब उसे अस्पताल लेकर गए लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घाेषित कर दिया। किशाेर की मौत से परिवार में सभी का बुरा हाल है।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Tue, 30 May 2023 02:16 PM (IST) Updated:Tue, 30 May 2023 02:16 PM (IST)
Aligarh News: सुसाइड नोट में सारी लिखकर फंदे पर लटका किशाेर, परिवार गया था मसूरी, लौटा तो मिली बेटे की लाश
Aligarh News: परिवार गया था मसूरी, किशोर ने घर में फंदे पर लटककर दी जान

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। अलीगढ़ में शहर के ग्रीन पार्क अपार्टमेंट में एक किशोर ने अपने कमरे में फंदे पर लटककर जान दे दी। किशोर घर में अकेला था। परिवार घूमने के लिए मसूरी गया था। पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने माता और पिता को सारी लिखा है। किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। पुलिस के अनुसार किशोर गेम भी खेलता था। घटना के वक्त उसका कंप्यूटर आन था। इस बिंदु पर भी पुलिस जांच कर रही है।

दरवाजा मिला बंद, अस्पताल में मृत किया घाेषित

ग्रीन पार्क निवासी दक्ष राठौर ने की परीक्षा थी। पिता अमित निर्मल राठौर अधिवक्ता हैं। अमित परिवार के साथ 27 मई को मसूरी गए थे। दक्ष की परीक्षा थी, इसलिए वो नहीं गया। देर रात परिवार लौटा तो दरवाजा अंदर से बंद था। बगल वाले फ्लैट से पीछे के रास्ते अमित अपने घर में गए तो दक्ष का शव लटका था। उसे वरुण अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। 

chat bot
आपका साथी