Politics : सपा के मंच पर महिलाओं को लाने की कवायद, नेताओं ने बनाई रणनीति Aligarh news

किसान आंदाेलन में शामिल होकर किसानों की हितैषी होने का दावा कर रही समाजवादी पार्टी ने युवाओं के बाद अब महिलाओं को भी जोड़ने कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए पार्टी नेतृत्व ने महिला घेरा कार्यक्रम शुरू किया है।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Thu, 11 Feb 2021 08:47 AM (IST) Updated:Thu, 11 Feb 2021 08:47 AM (IST)
Politics : सपा के मंच पर महिलाओं को लाने की कवायद, नेताओं ने बनाई रणनीति Aligarh news
समाजवादी पार्टी ने युवाओं के बाद अब महिलाओं को भी जोड़ने कवायद शुरू कर दी है।

अलीगढ़, जेएनएन : किसान आंदाेलन में शामिल होकर किसानों की हितैषी होने का दावा कर रही समाजवादी पार्टी ने युवाओं के बाद अब महिलाओं को भी जोड़ने कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए पार्टी नेतृत्व ने महिला घेरा कार्यक्रम शुरू किया है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला स्तर पर पार्टीजन पूरी मुस्तैदी से जुटे हुए हैं। यहीं नहीं, महिलाओं का समर्थन जुटाने के लिए महिला सभा का मजबूत किया जा रहा है। अलीगढ़ में डा. गुलिस्ताना को महिला सभा की कमान सौंपी गई है। इनके नेतृत्व में आए दिन सभाएं हो रही हैं। उद्​देश्य यही है कि अधिक से अधिक महिलाओं प्रतिनिधित्व किया जा सके। 

कई प्रकोष्‍ठों का गठन

पार्टी नेतृत्व ने जिला कार्यकारिणी की घोषणा करने के बाद प्रकोष्ठों के गठन के लिए कुछ निर्णय लिया था। साफ था कि पार्टी सक्रिय और मजबूत कार्यकर्ताओं को प्रकोष्ठों की जिम्मेदारी सौंपना चाहती थी। अलीगढ़ में भी छात्रसभा, यूथ ब्रिगेड, युवजन सभा, लोहिया वाहिनी व अन्य प्रकोष्ठों का गठन हुआ। इन सभी में सक्रिय कार्यकर्ताओं को ही मौका दिया गया। जो कमजोर थे, उन्हें हटा दिया गया। संगठन के गठन के बाद कार्यक्रमों का सिलसिला शुरू हुआ। शुरुआत अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी से जोड़ने से हुई। इसके लिए आयोजित युवा घेरा कार्यक्रम जरिया बनाया गया। कुछ हद तक सफलता भी। जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के अलावा प्रकोष्ठों ने भी पूरा जोर लगा दिया। संगठन में कई नए चेहरे नजर आने लगे। इस कार्यक्रम की सफलता के बाद अब पार्टी नेतृत्व में महिलाओं काे जोड़ने की मुहिम शुरू की है। इसके लिए 13 फरवरी को महिला घेरा कार्यक्रम आयोजित किया है। यहां राजा महेंद्र प्रताप सिंह पार्क में आयोजन होना है। इस कार्यक्रम की कमान सपा महिला सभा को दी गई है। महिला सभा पिछले डेढ़ साल से ठप पड़ी थी, वह अब सक्रिय हो चुकी है। इसमें भी नए कार्यकर्ता शामिल हुए हैं।

घर-घर जाकर किया संपर्क

महिला सभा की पदाधिकारी शहर के अलावा गांव-गांव जाकर महिलाओं से संपर्क कर रही हैं। उद्​देश्य यही है कि ज्यादा ज्यादा से महिलाओं को कार्यक्रम में बुलाकर पार्टी से जोड़ा जा सके। कवायद भले ही पार्टी में हर तबके को शामिल पार्टी को मजबूत करने की ओर, लेकिन निशाना 2022 के विधानसभा चुनाव ही हैं। पार्टी नेतृत्व अब कोई मौका चूकाना नहीं चाहता। यही वजह है कि दूसरे दलों से रूठे नेताओं को भी सम्मान दिया जा रहा है। कांग्रेस के पूर्व सांसद बिजेंद्र सिंह, बसपा नेता सगीर अहमद समेत कई नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। सपा छोड़कर गए पूर्व विधायक हाजी जमीरउल्लाह की घर वापसी भी कराई गई। इगलास में हुई किसानों की महापंचायत में पूर्व सांसद ने किसानों का ध्यान खींचने का पूरा प्रयास किया था। इन नेताओं के प्रयास कितने कारगर साबित होंगे, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

chat bot
आपका साथी