दुष्कर्म के आरोपित की तलाश में कई जगह दबिश

अलीगढ़ : अतरौली क्षेत्र के एक गांव में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म करने वाले किशोर का पुलिस अ

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Mar 2018 10:35 AM (IST) Updated:Mon, 12 Mar 2018 10:35 AM (IST)
दुष्कर्म के आरोपित की तलाश में कई जगह दबिश
दुष्कर्म के आरोपित की तलाश में कई जगह दबिश

अलीगढ़ : अतरौली क्षेत्र के एक गांव में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म करने वाले किशोर का पुलिस अभी पता नहीं लगा सकी है। इसकी तलाश में रविवार की रात कई जगह दबिश दी गई। सोमवार की सुबह भी कई लोगों से पूछताछ की गई।

घटना शनिवार की है। बच्ची घर में अकेली खेल रही थी। मां खेत पर गई थी। शाम करीब चार बजे घर में अकेली खेल रही पांच साल की बच्ची को गांव के ही एक किशोर ने पकड़ लिया और मुंह में कपड़ा ठूंसकर कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म कर डाला। बालिका को खून से लथपथ हाल में छोड़कर भाग गया। कुछ देर बाद खेत से लौटी मां ने बेटी की आवाज सुनी, तब कमरे में पहुंची। वहां बेटी का हाल देख उसके पैरों तले जमीन निकल गई। बालिका ने मां को आपबीती बताई, जिस पर परिजन उसे कोतवाली लेकर पहुंचे और रिपोर्ट लिखाई। वारदात के बाद से किशोर फरार है।

chat bot
आपका साथी