civic elections 2022 : सपा में 82 वार्डों से आई दावेदारी, आरक्षण सूची जारी न होने से ठंडे बस्‍ते में फीडबैक

Aligarh civic elections 2022 अलीगढ़ में दिसंबर में निकाय चुनाव प्रस्‍तावित है। चुनाव के लिए समाजवादी पाटी्र में वार्डों से पार्षद पद के लिए कई दावेदार सामने आए हैं। अभी आरक्षण सूची जारी न होने से दावेदारों के फीडबैक भी ठंड बस्ते में पड़े हैं।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Wed, 23 Nov 2022 02:22 PM (IST) Updated:Wed, 23 Nov 2022 02:40 PM (IST)
civic elections 2022 : सपा में 82 वार्डों से आई दावेदारी, आरक्षण सूची जारी न होने से ठंडे बस्‍ते में फीडबैक
निकाय चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी में वार्डों से पार्षद पद के लिए कई दावेदार सामने आए हैं।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। Aligarh civic elections 2022 : निकाय चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी में वार्डों से पार्षद पद के लिए कई दावेदार सामने आए हैं। अब तक 82 वार्डों से आवेदन आ चुके हैं। वार्डों से कम से कम दो और अधिक से अधिक पांच ने आवेदन किया है। अभी आरक्षण सूची जारी न होने से दावेदारों के फीडबैक भी ठंड बस्ते में पड़े हैं। 

सीमा विस्‍तार के बाद 90 वार्ड हो गए

नगर निगम क्षेत्र में सीमा विस्तार के बाद वार्ड 70 से बढ़कर 90 हो गए हैं। इन वार्डों से सपा की ओर से दावेदारों के आवेदन मांगे गए थे। 82 वार्डों से दावेदारों के आवेदन आ चुके हैं। पार्टी की ओर से मौजूदा पार्षद के रिपोर्ट कार्ड के अलावा दावेदारों का फीडबैक भी लिया जा रहा है। पार्टी की ओर से एक प्रारूप भेजा गया है। इसमें पार्टी दावेदारों के पार्टी में सक्रियता परखी जाएगी। यह पता किया जा रहा है कि पार्टी द्वारा किए गए कितने आंदोलन में भाग लिया गया है।

इसे भी पढ़ें : *civic elections 2022 : छर्रा नगर पंचायत में बौहरे परमसुख चार बार रहे चेयरमैन, तीन परिवारों का रहा दबदबा*

10 बिंदुओं पर मांगी जा रही जानकारी

दावेदारों के बारे में 10 बिंदुओं पर जानकारी मांगी जा रही है। ऐसे भी वार्ड हैं जहां से दो लोगों ने दावेदारी की हैं। वहीं 35, 71 व 87 नंबर वार्ड में पांच ने दावेदारी ठोंकी है। उधर, कुछ वार्ड ऐसे हैं जहां पर सपा के कार्यकर्ता पांच साल से तैयारी कर रहे थे वहां पर अब बसपा के पार्षदों के सपा में शामिल होने के बाद उन्होंने मजबूती से दावेदारी की है। इससे पार्टी के सामने नई चुनौती खड़ी हो गई है। वर्तमान पार्षद व नए दावेदारों में सामंजस्य बैठाने के प्रयास चल रहे हैं। आरक्षण तय होने के बाद चयन प्रक्रिया और तेज हो जाएगी।

इसे भी पढ़ें *Aligarh Municipal Election 2022 : कभी हाथ उठाकर होता था चेयरमैन का चुनाव, रोचक है बेसवां नगर पंचायत का इतिहास*

chat bot
आपका साथी