CAA: एसआइटी जांच में AMU के 123 छात्रों की पहचान, 52 छात्र हैं नामजद Aligarh News

AMU बवाल की जांच कर रही आगरा एसआइटी की शुक्रवार को एडीजी आगरा जोन अजय आनंद ने समीक्षा की।

By Sandeep SaxenaEdited By: Publish:Sat, 08 Feb 2020 12:44 PM (IST) Updated:Sat, 08 Feb 2020 03:37 PM (IST)
CAA: एसआइटी जांच में AMU के 123 छात्रों की पहचान, 52 छात्र हैं नामजद Aligarh News
CAA: एसआइटी जांच में AMU के 123 छात्रों की पहचान, 52 छात्र हैं नामजद Aligarh News

अलीगढ़ [जेएनएन]: AMU बवाल की जांच कर रही आगरा एसआइटी की शुक्रवार को एडीजी आगरा जोन अजय आनंद ने समीक्षा की। जांच में सामने आया है कि मुकदमे में नामजद 52 छात्रों के साथ अब तक कुल 123 छात्रों की पहचान हो चुकी है। पुलिस इनके नाम भी अब मुकदमे में जोड़ेगी। वहीं, दारोगा की बेल्ट के होल्सटर से लूटे गए नौ एमएम के पांच कारतूस की बरामदगी दिखाई गई है।

यह है मामला

एएमयू में 15 दिसंबर 2019 की रात को हुए बवाल में पुलिस ने दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए थे। इनमें 52 छात्र नामजद और 1200-1300 अज्ञात थे। आरोप था कि छात्र बाबे सैयद गेट तोड़कर बाहर आए। छात्र नेताओं के उकसाने पर भीड़ ने पथराव किया। राहगीरों से गालीगलौज व मारपीट की। छात्रों ने पुलिस को चारों ओर से घेर लिया और दारोगा निजामुद्दीन की पिस्टल लूटने का प्रयास किया। कोशिश नाकाम होने पर बेल्ट में लगे होल्सटर से नौ एमएम के पांच कारतूस निकाल लिए थे। इस मामले में प्रदेश सरकार के आदेश पर एसपी क्राइम डॉ. अरविंद कुमार के नेतृत्व में एसआइटी गठित की गई। कुछ दिनों बाद जांच को आगरा एसआइटी के हवाले कर दिया गया। दारोगा की बेल्ट के होल्सटर से लूटे गए नौ एमएम के पांच कारतूस की बरामदगी दिखाई गई है।

एडीजी अजय आनंद ने की समीक्षा

शुक्रवार को एडीजी आगरा जोन अजय आनंद ने एसआइटी की जांच की समीक्षा कर प्रगति जानी। जांच में पता चला है कि कुल 123 छात्रों की पहचान हो चुकी है। अब शनिवार से इनके नाम भी मुकदमे में जोडऩे की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। वहीं, लूटे गए कारतूसों को पुलिस ने अगले दिन ही आसपास से बरामद कर लिया था, जिनकी बरामदगी दिखा दी गई है।

chat bot
आपका साथी