Aligarh coronavirus News Update: 138 कोरोना मरीजों ने जीती जिंदगी की जंग, दो हार गए

कोरोना संक्रमित मरीजों का रिकवरी रेट सुधर रहा है। शनिवार को 138 संक्रमित मरीजों ने कोरोना का हरा दिया जबकि दो मरीज जिंदगी की जंग हार गए। लगातार दूसरे दिन संक्रमित मरीजों से डिस्चार्ज मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 1375 हो गई।

By Sandeep SaxenaEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 08:00 AM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 11:39 AM (IST)
Aligarh coronavirus News Update: 138 कोरोना मरीजों ने जीती जिंदगी की जंग, दो हार गए
दो कोरोना मरीज जिंदगी की जंग हार गए।

अलीगढ़ जेएनएन : कोरोना संक्रमित मरीजों का रिकवरी रेट सुधर रहा है। शनिवार को 138 संक्रमित मरीजों ने कोरोना का हरा दिया, जबकि दो मरीज जिंदगी की जंग हार गए। लगातार दूसरे दिन संक्रमित मरीजों से डिस्चार्ज मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 1375 हो गई। हालांकि, पाॅश कालोनियों समेत कई सरकारी विभागों में 96 नए संक्रमित मरीज भी सामने आए। इनमें शिक्षक, कैदी, दमकल कर्मी, केवल कोरोना से अब तक 32 मृत्यु दर्ज हैं, वहीं कोरोना संक्रमण के साथ दूसरी बीमारियों से भी करीब 25 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। कुल 6720 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक 8127 मरीज संक्रमित मिले हैं। रोजाना 3000 तक सैंपल लिए जा रहे हैं। नौरंगाबाद निवासी महिला को 23 सितंबर से दीनदयाल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई। 25 सितंबर की रात उनकी तबीयत बिगड़ गई। रात करीब 8.50 मिनट पर उनकी मृत्यु हो गई। इसी तरह ज्वालापुरी निवासी को 24 सितंबर को दीनदयाल में भर्ती कराया गया। शनिवार सुबह उनकी अचानक मृत्यु हो गई। डाॅक्टरों ने दोनों मरीजों की मौत का कारण कार्डिएक अरेस्ट बताया है।

ये मिले संक्रमित

जवां सिकंदरपुर स्थित एफसीआइ रामपुर में सात, अतरौली फायर स्टेशन में छह, दीनदयाल अस्पताल कैंपस में एक, डिस्ट्रिक्ट जेल में दो, विनय नगर क्वार्सी में चार, इगलास बिजलीघर के सामने दो, दामोदर अपार्टमेंट में दो, आइटीएम जेल, विद्या नगर, कुलदीप विहार में दो, धौरी अकराबाद में दो, चिरंजीलाल गर्ल्स इंटर काॅलेज में दो, दुर्गापुरी में दो, कावेरी रायॅल, ज्ञान सरोवर, कृष्ण विहार, आरएसएस कार्यालय अचल, शिवपुरी सिविल लाइन, तहसील कोल, छर्रा स्थित रघुनंदन इंटर काॅलेज, सिंहपुर हिम्मदपुर बिजौली, मुकंदविहार काॅलोनी पीएसी, साईं विहार सारसौल, कृष्णा नगर क्वार्सी, न्यू आंबेडकर नगर रामघाट रोड, सीएमअो कंपाउंड, रामबाग काॅलोनी, नगला बख्शी, पीएनबी सक्रिल रामघाट रोड, महावीर पार्क, एमए नगर, महावीर गंज, रामपुर कनेतपुर गौंडा, चितरौली खम्मनपुर अकराबाद, नई बस्ती बन्नादेवी, लहटोई, तालसपुर कला, खैर के चीती, सराय गिरवरधाम समेत कई इलाकों में संक्रमित मरीज पाए गए।

मृतक व्यक्ति को स्वास्थ्य विभाग ने दर्शाया जिंदा

अलीगढ़: कोरोना संक्रमित मरीजों की रिपोर्ट को लेकर तो कई बार गफलत हो चुकी है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई। दरअसल, दीनदयाल अस्पताल में भर्ती ज्वालापुरी की गली नंबर-3 निवासी कोरोना संक्रमित की शनिवार सुबह पांच बजे मृत्यु हो गई। कारण कार्डिएक अरेस्ट बताया गया। हैरत की बात ये है कि अस्पताल प्रबंधन से परिवार के लोगों को जो मृत्यु प्रमाण-पत्र दिया गया, उसमें मृत्यु का समय शनिवार की शाम 6.25 बजे दर्शाया दिया। दिनभर यह मृत्यु प्रमाण-पत्र सोशल मीडिया पर वायरल होता रहा।

chat bot
आपका साथी