Loot at Agra: आगरा दिल्‍ली हाईवे पर बदमाशों ने पेट्रोल पंप का कैश लूटा, 11 लाख रुपये की थी रकम

सिकंदरा के रुनकता में बाइक सवार बदमाशों का दुस्साहस। पेट्रोल पंप से कैश जमा कराने बैंक जा रहे थे कर्मचारी। बदमाशों ने कर्मचारियों पर की फायरिंग। मथुरा की तरफ भागे हैं बदमाश। एसएसपी मौके पर कराई जा रही है नाकाबंदी।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Tue, 24 Aug 2021 12:13 PM (IST) Updated:Tue, 24 Aug 2021 12:13 PM (IST)
Loot at Agra: आगरा दिल्‍ली हाईवे पर बदमाशों ने पेट्रोल पंप का कैश लूटा, 11 लाख रुपये की थी रकम
आगरा में पेट्रोल पंप कर्मचारियों से कैश का बैग लूटकर बदमाश मथुरा की तरफ भागे हैं।

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा में सिकंदरा हाईवे पर मंगलवार की सुबह बाइक सवार बदमाशों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया। रुनकता पुलिस चौकी से 200 मीटर दूर पेट्रोल पंप से कैश जमा कराने जा रहे कर्मचारियों पर ताबड़तो़ड़ फायरिंग करके 11 लाख रुपये लूट लिए। वारदात के बाद बदमाश बेखौफ हथियार लहराते हुए भाग निकले। दुस्साहसिक घटना की जानकारी होने पर एसएसपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। बदमाशों की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

घटना सुबह 10:45 बजे की है। सिकंदरा के रुनकता मुख्य कस्बे में सुधीर फिलिंग स्टेशन के कर्मचारी मनोज शर्मा अपने साथी के साथ बाइक पर कैश जमा कराने जा रहे थे। रविवार और सोमवार को बैंक बंद होने के चलते उनके पास दो दिन का कैश था। रुनकता हाईवे अंडरपास के पास उन्हें बाइक सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर लिया। मनोज शर्मा के हाथ से बैग छीनने का प्रयास करने लगे। उन्होंने विरोध किया तो बदमाशों ने ताबड़तो़ड़ फायरिंग कर दी।

बदमाशों ने मनोज के हाथ से बैग लूट लिया, उसे लेकर मथुरा की ओर भाग निकले। दुस्साहसिक वारदात से अंडरपास पर जाते वाहन चालकों में अफरातफरी मच गई। इस दौरान कुछ चार पहिया वाहन चालकों ने बदमाशों का पीछा करने का प्रयास किया। मगर, बदमाशों द्वारा तमंचे लहराने पर लोगों ने पीछा नहीं किया। घटनास्थल से 200 मीटर दूर पर रुनकता पुलिस चौकी है। जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। उसने बदमाशों को पकड़ने के लिए शहर से बाहर जाने वाले रास्तों पर नाकाबंदी करके चेकिंग अभियान चलाया। एसएसपी मुनिराज जी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। एसएसपी ने बताया कि बदमाशों का सुराग लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी