New Border Expansion: 37 साल बाद सीमा विस्तार, 123.68 करोड़ से चमकेंगे शास्त्रीपुरम औद्योगिक क्षेत्र सहित दस गांव

New Border Expansion शासन को भेजा गया प्रस्ताव। प्रदेश सरकार ने निगम प्रशासन को उप्र औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा विकसित शास्त्रीपुरम और नुनिहाई क्षेत्र जिला पंचायत के आठ गांवों में विकास कार्यों का प्रस्ताव तैयार करने के आदेश दिए थे।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Sun, 18 Oct 2020 10:04 AM (IST) Updated:Sun, 18 Oct 2020 10:04 AM (IST)
New Border Expansion: 37 साल बाद सीमा विस्तार, 123.68 करोड़ से चमकेंगे शास्त्रीपुरम औद्योगिक क्षेत्र सहित दस गांव
निगम प्रशासन इन गांवों में 123.68 करोड़ रुपये से कार्य कराएगा।

आगरा, जागरण संवाददाता। नगर निगम में शामिल होने जा रहे शास्त्रीपुरम, नुनिहाई औद्योगिक क्षेत्र और आठ गांवों का हुलिया बदलने जा रहा है। निगम प्रशासन इन गांवों में 123.68 करोड़ रुपये से कार्य कराएगा। इसका प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। 37 साल के बाद नगर निगम का सीमा विस्तार हुआ है। छह माह पूर्व प्रदेश सरकार ने निगम प्रशासन को उप्र औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा विकसित शास्त्रीपुरम और नुनिहाई क्षेत्र, जिला पंचायत के आठ गांवों में विकास कार्यों का प्रस्ताव तैयार करने के आदेश दिए थे। मुख्य अभियंता बीएल गुप्ता की निगरानी में तीन अधिशासी अभियंताओं की कमेटी गठित की गई थी।

किस गांव में कितनी खर्च होगी धनराशि

गांव/ क्षेत्र का नाम, धनराशि

- बाबरपुर मुस्तकिल, 19.85 करोड़ रुपये

- कलाल खेरिया, यह स्मार्ट सिटी में शामिल है

- कहरई, यह स्मार्ट सिटी में शामिल है

- चमरौली, 9.34 करोड़ रुपये

- नगला अलबतिया, 12.49 करोड़ रुपये

- दहतोरा, 4.16 करोड़ रुपये

- शास्त्रीपुरम योजना (राजस्व ग्राम लखनपुर, बाईंपुर मुस्तकिल, दहतोरा, मोहम्मदपुर, सुनानी आंशिक), 23.22 करोड़ रुपये

- अवधपुरी कालोनी और कलवारी, 6.46 करोड़ रुपये

- औद्योगिक क्षेत्र शास्त्रीपुरम और नुनिहाई, अरतौनी, 46.04 करोड़ रुपये

- शासन को 123.68 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है। कलाल खेरिया और कहरई गांव में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट से कार्य कराया जाएगा।

निखिल टीकाराम, नगरायुक्त 

प्रधान बनेंगे सभासद

नये परीसीमन के बाद गांव के प्रधान अब शहर के सभासद कहलायेंगे क्योंकि नये परिसीमन के बाद गांव प्रधान प्रधानी का चुनाव नही लड़ पाएंगे बल्कि उन्हें नगर सीमा के अंर्तगत सभासदी का चुनाव लड़ना होगा।

विशेष सदन में हुआ  था हंगामा

कुछ माह पूर्व नगर निगम में विशेष सदन शुरु होते ही सीमा विस्‍तार प्रस्‍ताव पर पार्षदों ने विरोध दर्ज कराना शुरु कर दिया था। विरोध देख मेयर नवीन जैन को दस मिनट के लिए सदन को स्‍थगित करना पड़ा था। दरअसल 2016 में तोरा, कलाल खेड़िया, कहरई, चमरोली, रोहता, नैनाना जाट, बाबरपुर मुस्तक़िल, दहतौरा, अवधपुरी, शास्त्री पुरम, नगला अलवतिया समेत 40 गांवों को नगर निगम की सीमा में लाने का प्रस्‍ताव तैयार किया गया था।

chat bot
आपका साथी