नौ दिन नारी शक्ति पर हुए कार्यक्रम

बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय में नौ दिवसीय नारी शक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रतिदिन वेबिनार और विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई गईं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Oct 2020 06:40 AM (IST) Updated:Tue, 27 Oct 2020 06:40 AM (IST)
नौ दिन नारी शक्ति पर हुए कार्यक्रम
नौ दिन नारी शक्ति पर हुए कार्यक्रम

आगरा, जागरण संवाददाता । बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय में नौ दिवसीय नारी शक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रतिदिन वेबिनार एवं प्रतियोगिताएं कराई गईं। वेबिनार में डा. वंदना कौशिक ने छात्राओं को व्याख्यान दिए। आत्मरक्षा के गुर स्ट्राइक एनजीओ की प्रशिक्षक एंजल दीक्षित ने सिखाए। महिलाओं की रक्षा के लिए बनाए गए कानूनों की जानकारी एवं मनोवैज्ञानिक विमर्श योगा विशेषज्ञ डा. रुपम सक्सेना ने किया। नौ दिन तक आत्मरक्षा के कौशल एवं महिला जागरूकता के संबंध में प्रतियोगिताएं जैसे पोस्टर, स्लोगन, निबंध का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रमों की अध्यक्षता कुलपति प्रो. अशोक मित्तल ने की। प्राचार्य डा. नीता गुप्ता ने बधाई दी। कार्यक्रम की संयोजिका एसोसिएट एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डा. अनुपम सक्सैना एवं राष्ट्रीय सेवा योजन अधिकारी डा. कंचन गुप्ता, एकता व कृष्णा बाला थीं।

chat bot
आपका साथी