ईदगाह पर खारा पानी, प्लेटफार्म पर खड़ी गाड़ी, यात्री हो रहे परेशान

स्टेशन बेहाल, यात्री परेशान -स्टेशन पर यात्रियों के लिए नहीं पेयजल की उचित सुविधा -प्लेटफार्म व वेटिंग रूम के पास खड़े रहते हैं दोपहिया वाहन

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Dec 2018 08:00 AM (IST) Updated:Tue, 18 Dec 2018 08:00 AM (IST)
ईदगाह पर खारा पानी, प्लेटफार्म पर खड़ी गाड़ी, यात्री हो रहे परेशान
ईदगाह पर खारा पानी, प्लेटफार्म पर खड़ी गाड़ी, यात्री हो रहे परेशान

आगरा, जागरण संवाददाता। ईदगाह स्टेशन पर भी यात्रियों के लिए उचित सुविधाओं का अभाव है। यहां रेलवे के वाटर प्वॉइंट्स से खारा पानी ही यात्रियों को उपलब्ध है। आवश्यकता की वस्तुओं का यहां कोई स्टॉल नहीं है। वहीं, प्लेटफार्म और वेटिंग रूम के बाहर ही दोपहिया वाहन खड़े रहते हैं।

ईदगाह स्टेशन शहर के पुराने स्टेशनों में शुमार है। राजपूताना स्टेट रेलवे की वर्ष 1874 में शुरुआत के समय यहां से होते मीटर गेज दिल्ली-बांदीकुई और बांदीकुई-आगरा लाइन डाली गई थी। 2005 में आगरा-जयपुर लाइन को ब्रॉड गेज में परिवर्तित किया गया। स्टेशन से प्रतिदिन अप और डाउन रूट पर ढाई दर्जन से अधिक ट्रेनें दौड़ती हैं। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को यहां भवन तो बनवाया, लेकिन मूलभूत सुविधाओं के लिए यात्री आज भी परेशान हैं। स्टेशन पर रेलवे ने वाटर प्वॉइंट्स तो बना रखे हैं, लेकिन उनसे खारा पानी ही यात्रियों को मिलता है। इस पानी को पीना तो दूर रहा, कुल्ला करने पर भी मुंह का स्वाद बिगड़ जाता है। केवल एक ही प्लेटफार्म पर यात्रियों के लिए टॉयलेट की सुविधा है। इससे यात्रियों को असुविधा होती है। स्टेशन पर मल्टीपर्पज स्टॉल भी नहीं है, जिससे बच्चों के लिए दूध, बिस्किट, दवाई आदि की जरूरत पड़ने पर यात्रियों को मुश्किल उठानी पड़ती है। प्लेटफार्म तक रेलवेकर्मी अपने दोपहिया वाहन ले जाते हैं। जबकि यात्रियों को वाहन ठेकेदार मैन पोर्च तक भी वाहन नहीं ले जाने देता है। उन्हें रस्सा डालकर रोक दिया जाता है। इससे यात्रियों को परेशानी होती है। खाने का खुला सामान बिकता है

स्टेशन पर वेंडर समौसे आदि को बिना ढके ही बेचते हैं। जबकि स्पष्ट निर्देश हैं कि स्टेशन पर खाने का सामान ढककर ही बेचा जाएगा। रेलवे लाइन क्रॉस करते हैं यात्री

स्टेशन पर एक फुटओवर ब्रिज बना हुआ है, लेकिन यात्री इसके बावजूद रेलवे लाइन क्रॉस करते हुए देखे जा सकते हैं। उन्हें रोकने को आरपीएफ के जवान कोई प्रयास नहीं करते। खुला है प्लेटफार्म

ईदगाह स्टेशन के प्लेटफार्म पर टिनशेड नहीं लगे हैं। इससे तेज धूप, बारिश व सर्दी के समय यात्रियों को मुश्किल होती है। सर्दियों में कोहरे व ओस के समय ट्रेनें देर से आने पर यात्री परेशान हो उठते हैं। वाहन स्टेंड पर भी टिनशेड नहीं हैं। नहीं है डिस्प्ले बोर्ड

स्टेशन पर कहीं भी डिस्प्ले बोर्ड नहीं लगे हैं, इससे यात्रियों को ट्रेनों के बारे में जानकारी नहीं मिल पाती है। वे कंट्रोल रूम से होने वाले एनाउंस के भरोसे ही रहते हैं। साहित्यकारों के बारे में गलत जानकारी

ईदगाह स्टेशन पर आगरा के साहित्यकारों के बारे में गलत जानकारी बोर्ड के माध्यम से दी जा रही है। स्टेशन मास्टर के कक्ष के पास लगे साहित्यकारों के बोर्ड में वरिष्ठ कवि सोम ठाकुर को पदमश्री दर्शाया गया है, जबकि उन्हें यह सम्मान मिला ही नहीं।

ईदगाह स्टेशन से बहुत कम ट्रेनें गुजरती हैं, जिससे राजस्व भी कम मिलता है। इसके चलते यहां सुविधाएं कम हैं। मल्टीपर्पज स्टॉल नहीं है। साहित्यकारों के बारे में गलत जानकारी दे रहे बोर्ड को सही करा दिया जाएगा।

-विश्वनाथ शर्मा, स्टेशन मास्टर ईदगाह ईदगाह स्टेशन पर पुलिस लाइन की तरफ स्थित जनरल टिकट विंडो सुबह और शाम को कुछ घंटों के लिए ही खुलती है। इससे यात्रियों को दूसरी तरफ जाना पड़ता है। उन्हें टीटीई और पुलिस पकड़ लेती है। पूरे समय टिकट विंडो खुलनी चाहिए।

-राजकुमार शर्मा, सदस्य, रेलवे परामर्शदात्री समिति

chat bot
आपका साथी