किम जुंग-सुक का आगरा में इस्तकबाल करने आगरा पहुंचे रीता और श्रीकांत

दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला किम जुंग-सुक आज सुबह सरयू का किनारा छोड़ यमुना किनारे पहुंच गई। यहां बसी मोहब्बत की नगरी में उन्होंने ताजमहल की खूबसूरती को निहारा और प्रसंशा की।

By Nawal MishraEdited By: Publish:Wed, 07 Nov 2018 12:34 PM (IST) Updated:Wed, 07 Nov 2018 02:02 PM (IST)
किम जुंग-सुक का आगरा में इस्तकबाल करने आगरा पहुंचे रीता और श्रीकांत
किम जुंग-सुक का आगरा में इस्तकबाल करने आगरा पहुंचे रीता और श्रीकांत
लखनऊ (जेएनएन)। दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला किम जुंग-सुक आज सुबह सरयू का किनारा छोड़ यमुना किनारे पहुंच गई। यहां बसी मोहब्बत की नगरी में उन्होंने ताजमहल की खूबसूरती को निहारा और प्रसंशा की। आज किम जुंग-सुक का ताज नगरी पहुंचने पर प्रदेश की पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी और ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने इस्तकबाल किया।

दरअसल, सरयू तीरे जगमगाते असंख्य दीपों के बीच जय श्रीराम के गगनभेदी उद्घोष और अपने राम की घर वापसी से विह्वल अयोध्या ने मानो त्रेता युग जीवंत कर दिया। ऐसे मनोहारी वातावरण से निकल कर दक्षित कोरियाई अतिथि ने ताज नगरी में कदम रखा। बुधवार को दिव्य दीपोत्सव पर प्रतीक रूप में राम को राजगद्दी पर बैठाने के बाद नगरवासियों को निहाल करने में दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ अयोध्या में ही थी। कल अयोध्या में उम्मीदों और रिश्तों के दीप रोशन हो रहे थे। 

chat bot
आपका साथी