चुनाव से फुर्सत मिलते ही हेमा पहुंची द्वारिकाधीश, फिर लगाया यहां ध्‍यान

राजाधिराज द्वारिकाधीश के दर्शन कर बाबा नींमकरौरी आश्रम में लगाया ध्यान।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Fri, 19 Apr 2019 05:43 PM (IST) Updated:Fri, 19 Apr 2019 05:43 PM (IST)
चुनाव से फुर्सत मिलते ही हेमा पहुंची द्वारिकाधीश, फिर लगाया यहां ध्‍यान
चुनाव से फुर्सत मिलते ही हेमा पहुंची द्वारिकाधीश, फिर लगाया यहां ध्‍यान

 आगरा, जेएनएन। कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के प्यार को धन्यवाद। जीत होगी और निश्चित होगी।। क्योंकि कार्यकर्ता ही नहीं जनता भी चाहती है एकबार फिर मोदी सरकार बने। कहा पहली बार सांसद बनी तो 25 फीसदी ही काम कर सकी। लेकिन इस बार 75 फीसद काम करके ब्रज को संवारना है। 

चेहरे पर झलकती चुनावी चकल्लस की थकान के बावजूद जीत के लिए पूरी तरह आश्वस्त सांसद हेमामालिनी ने मतदान के बाद सुकून महसूस किया। जागरण से मुलाकात में सांसद हेमामालिनी ने कहा कि पहली बार पता नहीं था चुनाव में इतनी मेहनत होती है। पहले तो मुझे राजनीति में लाकर खड़ा कर दिया। इस बार सबकुछ पता था और कार्यकर्ताओं के बारे में भी जानकारी थी। इसलिए सबकुछ सामान्य ही गुजरा। कार्यकर्ताओं ने दिन रात कड़ी मेहनत की। इसका परिणाम 23 मई को सुखद ही होगा, इस बात की पूरी उम्मीद है। कहा कि वे चाहती हैं कि मोदी एकबार फिर से पीएम बनकर राष्ट्र को तरक्की और मजबूती प्रदान करें और जनता भी यही चाहती थी। यही कारण है कि भाजपा की हर सीट पर जीत पक्की है। प्रतिद्वंदी दल के सवाल पर कहा कि पहले अलग-अलग दल थे। अब एक साथ थे। अंतर इतना था कि जो लोग एक-दूसरे की शक्ल नहीं देखते थे, मोदी के भय से सब एकसाथ थे। लेकिन कोई अंतर नहीं पड़ता।

मतदान के दूसरे दिन सबसे पहले द्वारिकाधीश मंदिर पहुंचीं। जहां राजाधिराज द्वारिकाधीश का आभार जताया। पूजा-अर्चना की और मथुरा में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनका आभार जताया। इसके बाद बाबा नीमकरौरी आश्रम में पहुंचकर पूजा-अर्चना की और बाबा के कमरे में बैठ कुछ मिनट ध्यान लगाया। यहां से सीधे ओमेक्स स्थित आवास पर पहुंचकर कुछ देर आराम किया। करीब पंद्रह मिनट आराम करने के बाद हेमा ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर आभार जताया और पूछा जीत तो पक्की है न। कार्यकर्ताओं ने जीत की अग्रिम बधाई दी तो खुशी से चेहरा खिलखिला गया।

मुंबई के लिए हुई रवाना

मतदान सम्पन्न होने के बाद सांसद हेमामालिनी ने शुक्रवार की शाम मुंबई का रुख कर लिया। दो दिन मुंबई में बिताने के बाद वे पार्टी के लिए चुनाव प्रचार में एकबार फिर से जुट जाएंगी।

chat bot
आपका साथी