वर्क फ्राम होम और आनलाइन पढ़ाई ने बढ़ाई लैपटाप और कंप्यूटर उत्पादों की माग

हर रोज बिक रहे 100 लैपटाप 50 फीसद बिक्री बढ़ी उत्पादन कम होने और चीन से माल न आने से बढ़ी कीमतें भी बढ़ीं

By JagranEdited By: Publish:Sun, 06 Dec 2020 06:20 AM (IST) Updated:Sun, 06 Dec 2020 06:20 AM (IST)
वर्क फ्राम होम और आनलाइन पढ़ाई ने बढ़ाई लैपटाप और कंप्यूटर उत्पादों की माग
वर्क फ्राम होम और आनलाइन पढ़ाई ने बढ़ाई लैपटाप और कंप्यूटर उत्पादों की माग

आगरा, जागरण संवाददाता। कोरोना काल में वर्क फ्राम होम और आनलाइन पढ़ाई के कारण लैपटाप और कंप्यूटर की बिक्री में 50 फीसद का इजाफा हुआ है। इसके साथ ही कंप्यूटर उत्पादों की माग बढ़ी है। चीन से माल न आने और उत्पादन कम होने से कीमतों में भी वृद्धि हुई है।

कई कंपनियों में अभी भी वर्क फ्राम होम की व्यवस्था ही लागू है। ऐसे में लैपटाप और उससे संबंधित उत्पादों की माग काफी बढ़ गई है। लैपटाप टेबल, डाटा केबल, हार्ड डिस्क, वाई-फाई राउटर आदि की बिक्री में काफी इजाफा हुआ है। शहर में कंप्यूटर-लैपटाप और कंप्यूटर उत्पादों की 122 पंजीकृत दुकानें हैं। इतनी ही दुकानें बिना पंजीकरण की हैं। शाह मार्केट में हर रोज 30 से 40 टैबलेट बिक रहे हैं। संजय प्लेस में 100 से ज्यादा लैपटाप की बिक्री हर रोज हो रही है। विक्रेताओं का कहना है कि लैपटाप के बाद सबसे ज्यादा माग आठ इंच के टैबलेट की है। इसकी कीमत 12 हजार रुपये से शुरू होती है। वहीं लैपटाप की कीमत 25 से 35 हजार के बीच में है। आनलाइन पढ़ाई से बढ़ी प्रिंटर की माग : बच्चों को आनलाइन पढ़ाई के लिए मोबाइल, लैपटाप, कंप्यूटर के अलावा अभिभावकों को प्रिंटर भी खरीद कर देना पड़ रहा है। प्रिंटर की कीमत आठ से 15 हजार रुपये के बीच में है। सबसे ज्यादा 10 हजार रुपये वाले प्रिंटर की माग है। एमकेजी कंप्यूटर के विकास अग्रवाल ने बताया कि जिस घर में एक लैपटाप था, वहा अब हर बच्चे के लिए अलग-अलग लैपटाप खरीदा जा रहा है। एनएससी कंप्यूटर के राजीव सिंघल ने बताया कि कंप्यूटर बाजार को लाकडाउन में हुए नुकसान की भरपाई अब हो गई है।

chat bot
आपका साथी