जूनियर डॉक्टरों ने ठप कीं एसएन इमरजेंसी की सेवाएं

आगरा (जेएनएन): दिल्ली गेट स्थित होटल में शनिवार की रात पार्टी के दौरान विवाद में जूनियर डॉक्टरों ने होटल में तोड़फोड़ की और फिर एसएन इमरजेंसी में स्वास्थ्य सेवाएं ठप कर दीं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 Sep 2018 03:48 AM (IST) Updated:Sun, 16 Sep 2018 03:48 AM (IST)
जूनियर डॉक्टरों ने ठप कीं एसएन इमरजेंसी की सेवाएं
जूनियर डॉक्टरों ने ठप कीं एसएन इमरजेंसी की सेवाएं

आगरा (जेएनएन): दिल्ली गेट स्थित होटल में शनिवार की रात पार्टी के दौरान विवाद में जूनियर डॉक्टरों ने तोड़फोड़ कर दी। पुलिस द्वारा कई को हिरासत में लेने से गुस्साए डॉक्टरों ने एसएन में इमरजेंसी सेवाएं ठप कर एमजी रोड पर जाम लगा दिया। हंगामे की जानकारी पर अधिकारी के फोर्स के पहुंच गए।

एसएन के जूनियर डॉक्टरों ने शनिवार को साथी के जन्मदिन की पार्टी दिल्ली गेट स्थित होटल अशोका में रखी थी। देर रात जूनियर डॉक्टरों का होटल के स्टाफ से किसी बात पर विवाद हो गया। इस पर उन्होंने तोड़फोड़ शुरू कर दी। स्टाफ से मारपीट की। होटल कर्मियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पांच जूनियर डॉक्टरों को हिरासत में ले लिया। इससे उनके साथी आक्रोशित हो गए। उनका कहना था कि होटल के स्टाफ ने उनसे अभद्रता की और होटल में तोड़फोड़ भी उन्होंने ही की है। साथियों को हिरासत में लेने की जानकारी पर दर्जनों जूनियर डॉक्टर एसएन इमरजेंसी पर जुट गए। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाएं ठप कर एमजी रोड पर जाम लगा हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर इमरजेंसी समेत मेडिकल कॉलेज में बड़ी संख्या में फोर्स तैनात कर दिया। एसएन के वरिष्ठ चिकित्सक भी पहुंचकर जूनियर डॉक्टरों को समझाने की कोशिश में लगे थे। रात ढाई बजे तक इमरजेंसी की सेवाएं बहाल नहीं हो सकी थीं। परेशान हुए मरीज और तीमारदार: आधी रात को हड़ताल के चलते मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हंगामा और सेवाएं ठप होने से तीमारदार भी दहशतजदा रहे।

डॉक्टरों को लाठी से खदेड़ा:

इमरजेंसी ठप कर जाम लगाते डॉक्टरों को पुलिस ने आधी रात लाठियां फटकार कर खदेड़ दिया।

chat bot
आपका साथी