पेड़ पर लटका था शव, फैली सनसनी

आगरा(जागरण संवाददाता): शरीर पर बुरी तरह चोटों के निशान, सिर फटा हुआ। जिसने भी फंदे पर लटका शव देखा,

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Jun 2018 01:20 PM (IST) Updated:Fri, 22 Jun 2018 01:20 PM (IST)
पेड़ पर लटका था शव, फैली सनसनी
पेड़ पर लटका था शव, फैली सनसनी

आगरा(जागरण संवाददाता): शरीर पर बुरी तरह चोटों के निशान, सिर फटा हुआ। जिसने भी फंदे पर लटका शव देखा, उसने हत्या की ही आशंका जताई।

शुक्रवार को मैनपुरी जिले के किशनी थाना क्षेत्र के गाव चितायन में पेड़ पर एक युवक का शव लटका हुआ मिला। सुबह ग्रामीण जब उधर से गुजरे तो शव को फंदे पर लटका देख ठिठक गए। शव को देख उसकी हत्या की आशंका प्रतीत हो रही थी। तभी एक ग्रामीण ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को फंदे से नीचे उतारा और आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई।

मामले के अनुसार अनुसूचित जाति का युवक चितायन निवासी प्रदीप (40) हरचंदपुर में सफाई कर्मचारी था। गुरुवार रात नौ बजे तक गाव में देखा गया गया। इसके बाद से वो गांव से गायब हो गया। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने गांव के बाहर पेड़ से प्रदीप का शव लटका हुआ देखा।

मृतक की पीट- पीटकर हत्या करने के बाद शव को रस्सी के सहारे लटकाए जाने की आशंका दिख रही थी। सिर पर लगी गंभीर चोट के निशान जाहिर कर रहे थे कि हत्यारों ने उसके सिर पर वार किया था, जिससे उसका सिर लहूलुहान था।

वारदात की सूचना पर एएसपी ओम प्रकाश सिंह मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने अभी तक इस मामले में कोई तहरीर नही दी है। परिजन किसी रंजिश से भी इंकार कर रहे हैं। हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पा रहा। पुलिस हत्या के कारण की तलाश में जुट गई है। बेरहमी से पिटाई के बाद शव का पेड़ से फंदे से लटका होना हत्या की आशंका ही जता रहा है।

chat bot
आपका साथी