फतेहाबाद में सड़क हादसे में बड़े भाई की मौत, छोटा की हालत नाजुक

फतेहाबाद-फीरोजाबाद मार्ग पर हादसा बहन की ससुराल जा रहे थे दोनों भाई

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Mar 2021 06:25 AM (IST) Updated:Sun, 21 Mar 2021 06:25 AM (IST)
फतेहाबाद में सड़क हादसे में बड़े भाई की मौत, छोटा की हालत नाजुक
फतेहाबाद में सड़क हादसे में बड़े भाई की मौत, छोटा की हालत नाजुक

संसू, फतेहाबाद: बहन की सुसराल जा रहे बडे़ भाई की सड़क हादसे में मौत हो गई। वहीं छोटा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शनिवार को 18 वर्षीय जयसिंह निवासी किशनदास का पुरा थाना मटसेना फीरोजाबाद अपनी बाइक से छोटे भाई करन सिंह के बहन की ससुराल गांव झीलरा निबोहरा जा रहे थे। तभी फतेहाबाद-फीरोजाबाद मार्ग पर लोहिया कोल्ड स्टोरेज के पास मैक्स ने टक्कर मार दी। हादसे में बडे़ भाई की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं छोटा घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। तड़पते रहे घायल, लोग बनाते रहे वीडियो

घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। सड़क दुर्घटना में घायल दोनों भाई तड़प रहे थे। किसी ने उन्हें अस्पताल पहुंचाने की जहमत नहीं उठाई। मदद करने की जगह मौजूदा लोग इंसानियत भूल वीडियो बनाने में लगे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। गले में घुसी डिवाइडर की सरिया, मौत

जागरण टीम, आगरा। बाइक से आगरा जा रहे सीआरपीएफ के रिटायर्ड जवान की सड़क हादसे में मौत हो गई। सैंया के कागारौल स्थित अकोला गांव निवासी मातादीन शनिवार दोपहर बाद तीन बजे बाइक से आगरा जा रहे थे। ग्वालियर हाईवे पर ग्राम बाद में न्यू दक्षिणी बाइपास पुल के नीचे पहुंचते ही बाइक असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गई। डिवाइडर पर लगी लोहे की सरिया उनकी गर्दन में घुस गई। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। छेड़छाड़ का आरोपित गिरफ्तार

जागरण टीम, आगरा। महिला से छेड़छाड़ के आरोपित रामलाल निवासी कैंजरा रोड को बाह पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपित ने छेड़छाड़ के विरोध पर उसके स्वजन से मारपीट भी की थी। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। ई-पास मशीन से जमा होंगे बिजली बिल

जागरण टीम, आगरा। किरावली तहसील सभागार में शनिवार को राशन डीलरों को प्रशिक्षण दिया गया। सप्लाई इंस्पेक्टर श्याम बाबू पासवान ने बताया कि इसमें राशन डीलरों को ई-पास मशीन से बिजली के बिल जमा करने के लिए प्रशिक्षित किया गया। यहां देवकीनंदन दीक्षित, पदम इंदौलिया, राजन शर्मा, पप्पू इंदौलिया मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी