Agra Weather Forecast: आगरा में धूप तेज होने से ठंड का असर हुआ कुछ कम

Agra Weather आगरा में दो दिन से धूप में तेजी रहने से अधिकतम और न्‍यूनतम तापमान में आया सुधार। रात और सुबह की सर्दी दे रही सुखद अहसास। मौसम में फिर पलटवार होने के संकेत। दिसंबर की शुरुआत के साथ ही गिरेगा तापमान।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Sun, 29 Nov 2020 10:14 AM (IST) Updated:Sun, 29 Nov 2020 10:14 AM (IST)
Agra Weather Forecast: आगरा में धूप तेज होने से ठंड का असर हुआ कुछ कम
रविवार को सुबह आठ बजे से ही आगरा में अच्‍छी धूप निकल आई है।

आगरा, जागरण संवाददाता। ताजनगरी में मौसम गुलाबी है। सुबह और शाम को अच्‍छी ठंडक और दिन में तेज धूप। लोग रजाइयां ओढ़ रहे हैं लेकिन दिन में धूप के चलते स्‍वेटर्स उतारने पड़ रहे हैं। अधिकतम और न्‍यूनतम तापमान में भी हल्‍की बढ़त दर्ज हुई है। लेकिन माना ये जा रहा है कि मौसम में फिर पलटवार के संकेत हैं, दिसंबर की शुरुआत के साथ ही सर्दी का असर यहां गहराएगा।

रविवार को सुबह आठ बजे से ही तेज धूप निकल आई। इससे पहले सुबह न तो कोहरा रहा और ना ही धुंध। हल्‍की ओस की परत जरूर जमी थी। मौसम विभाग का कहना है कि आज अधिकतम 26 और न्‍यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। सुबह 10 बजे तापमान 18 डिग्री पर दर्ज किया जा चुका है। जबकि बीते दिनों में यह 14 डिग्री तक पहुंच चुका था।

इससे पहले शनिवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया था। सुबह आठ बजे के बाद धूप तेज होती गई। दोपहर 12 से तीन बजे तक तेज धूप निकली। शाम को हवा चलने लगी। इससे न्यूनतम तापमान 10.4​ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

चार दिसंबर तक सुबह छा सकता है कोहरा

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि कुछ दिन तक सुबह कोहरा छाएगा और दोपहर में धूप निकलेगी। चार दिसंबर तक सुबह कोहरा छा सकता है। दोपहर में धूप निकलने से अधिकतम तापमान 27 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

तापमान 2020

अधिकतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस

न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस

तापमान 2019

अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस

न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस

chat bot
आपका साथी