रंगोली से दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

आगरा: आशियाना महिला समिति द्वारा विभिन्न स्कूलों में चलाई जा रही रंगोली प्रतियोगिता की श्रृंखला में

By Edited By: Publish:Fri, 09 Oct 2015 01:11 AM (IST) Updated:Fri, 09 Oct 2015 01:11 AM (IST)
रंगोली से दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

आगरा: आशियाना महिला समिति द्वारा विभिन्न स्कूलों में चलाई जा रही रंगोली प्रतियोगिता की श्रृंखला में गुरुवार को सेंट आगस्टीन में प्रतियोगिता आयोजित की गई। विषय था वातावरण। बच्चों ने इस विषय पर रंगों की सहायता से मन के भाव बखूबी उकेरे। कटते पेड़ों के कारण बिगड़ता संतुलन, प्रदूषण जैसे विषयों को रंगोली में दिखाया गया। सेव वाटर, सेव अर्थ, ईको फ्रेंडली घर, ईको फ्रेंडली सामान प्रयोग करने पर भी जोर दिया। प्रतियोगिता में तीन-तीन बच्चों की टीम बनाई गई थी। सीनियर ग्रुप में चारू, मुस्कान, शिवम की टीम प्रथम, प्रबल, जाह्नवी, विजय लक्ष्मी की टीम द्वितीय, हेमंत, अरविंद व शशांक की टीम तृतीय रही। जूनियर ग्रुप में दीबांशी, मंजुल व सक्षम की टीम प्रथम, सिमरन, खुशी, रिषभ की टीम द्वितीय तथा तनीषा, सिमरन व प्रीति की टीम तृतीय रही। इस दौरान संस्था की अध्यक्ष डॉ. सरोज प्रशांत, डॉ. माया श्रीवास्तव, वीना पोद्यार, स्कूल के कोआर्डिनेटर स्टेनले मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी