Xiaomi भारत में जल्द लॉन्च करेगी 65 इंच Mi TV 4

शाओमी एक और Mi TV लॉन्च करने की तैयारी में है जो पहले से बड़े डिस्प्ले के साथ पेश किया जाएगा

By Shilpa Srivastava Edited By: Publish:Thu, 03 Jan 2019 05:46 PM (IST) Updated:Fri, 04 Jan 2019 09:19 AM (IST)
Xiaomi भारत में जल्द लॉन्च करेगी 65 इंच Mi TV 4
Xiaomi भारत में जल्द लॉन्च करेगी 65 इंच Mi TV 4

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। चीन की कंपनी शाओमी ने 2018 में तीन Mi TV की रेंज को भारत में लॉन्च किया था। इनका नाम Mi TV 4 Pro 55 इंच, Mi LED TV 4A Pro 49 इंच और Mi TV 4C Pro 32 इंच है। इनकी कीमत क्रमश: 49,999 रुपये, 29,999 और 14,999 रुपये है। हाल ही में भारत सरकार ने GST रेट्स को घटा दिया था जिसके बाद टीवी पर 28 फीसद के बजाय 18 फीसद GST लग रहा है। इसी के चलते शाओमी ने अपनी Mi TV रेंज की कीमत को 2,000 रुपये तक कम कर दिया है। इसी बीच अब कंपनी एक और Mi TV लॉन्च करने की तैयारी में है जो पहले से बड़े डिस्प्ले के साथ पेश किया जाएगा।

शाओमी लॉन्च करेगी नया Mi TV:

कंपनी ने ट्वीट कर इस नए Mi TV के भारत में लॉन्च किए जाने की जानकारी दी है। इसमें कहा गया है कि 14 फरवरी 2018 को पहला Mi TV लॉन्च किया गया था। अभी हमें काफी दूर जाना है। इसके साथ ही कंपनी ने #TheBiggerPicture का हैशटैग भी दिया है। इसमें एक वीडियो भी दिया गया है।

WOW! @MiTVIndia has come a long way! From launching the first Mi TV on 14th Feb 2018 to become the #1SmartTVBrand in India. And the journey has just begun. #TheBiggerPicture coming soon.

RT if you're excited to know what's coming! pic.twitter.com/Kh5FrSJgUR— Mi India (@XiaomiIndia) January 3, 2019

इस वीडियो में दिखाया गया है कि Mi TV ने भारत में कितनी लोकप्रियता बटोरी है। खबरों की मानें तो कंपनी जल्द ही भारत में Mi TV 4 65 इंच का टीवी लॉन्च किया जा सकता है। इसे चीन में लॉन्च कर दिया गया है। वर्ष 2018 की दूसरी तिमाही की IDC रिपोर्ट के मुताबिक, शाओमी भारत की नंबर वन स्मार्ट टीवी कंपनी है। नवंबर 2018 में शाओमी ने घोषणा की थी कि कंपनी ने 9 महीने में 10 लाख Mi LED TV शिप किए थे।

What's your current TV size? Coming soon #TheBiggerPicture from @MiTVIndia.

RT if you know what it is. pic.twitter.com/u1cwaTSNe5 — Mi India (@XiaomiIndia) January 3, 2019

जानें फीचर डिटेल्स:

Mi LED Smart TV 4A 32 इंच की टीवी सेट में 1366 X 768 पिक्सल का रेजोल्यूशन दिया गया है। डिवाइस में 178 डिग्री व्यूइंग एंगल जैसा फीचर दिया गया है। डिवाइस का डाइमेंशन 733 x 478 x 180 मिलीमीटर है और इसका भार 3.94 किलोग्राम है। वहीं, Mi TV 4A Pro में 49-inch HD रेडी (1080x1920 पिक्सल) LED डिस्पले पैनल 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ दिया गया है। Mi TV 4C Pro स्मार्ट टीवी एंड्रॉइड बेस्ड PatchWall UI पर काम करता है। इसमें 64 बिट का क्वॉडकोर एएम लॉजिक A53 प्रोसेसर दिया गया है।

यह भी पढ़ें:

WhatsApp की तरह Messenger पर आएगा Delete बटन, जानें किस तरह होगा मैसेज डिलीट

Xiaomi और Vivo के बाद Asus ने ZenFone Max Pro M1 की कीमत में 1000 रुपये की कटौती

Airtel, DISH और केबल टीवी ऑपरेटर्स ने जारी किए नए प्लान्स, जानें कितने में मिलेगा 

chat bot
आपका साथी