10GB रैम के साथ जल्द लॉन्च होगा दुनिया का पहला 5G स्मार्टफोन, जानें

इस फोन में रैम के अलावा कई अन्य शानदार फीचर्स जैसे स्लाइडिंग कैमरा और फुल स्क्रीन डिस्प्ले भी दिए जाने की उम्मीद है

By Shilpa Srivastava Edited By: Publish:Wed, 17 Oct 2018 03:33 PM (IST) Updated:Thu, 18 Oct 2018 09:10 AM (IST)
10GB रैम के साथ जल्द लॉन्च होगा दुनिया का पहला 5G स्मार्टफोन, जानें
10GB रैम के साथ जल्द लॉन्च होगा दुनिया का पहला 5G स्मार्टफोन, जानें

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। चीन की स्मार्टफोन निर्माता शाओमी के अगले हैंडसेट Mi Mix 3 को लेकर खबरें सामने आने लगी हैं। इससे पहले कंपनी ने बताया था कि यह फोन 5G सपोर्ट के साथ आएगा। साथ ही यह पहला फोन होगा जो 10 जीबी रैम के साथ पेश किया जाएगा। इस बात की जानकारी कंपनी ने Weibo के ऑफिशियल हैंडल से दी थी। इस फोन में रैम के अलावा कई अन्य शानदार फीचर्स जैसे स्लाइडिंग कैमरा और फुल स्क्रीन डिस्प्ले भी दिए जाने की उम्मीद है। इस फोन के लॉन्च से पहले इसके कई अन्य टीजर्स भी देखने को मिल सकते हैं।

शाओमी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्टर जारी कर यह कंफर्म किया है कि इन फीचर्स के साथ Mi Mix 3 दुनिया का पहला 5G कमर्शियल स्मार्टफोन होगा। इसके अलावा इस फोन में कई अन्य शानदार फीचर्स भी दिए जा सकते हैं। हालांकि, कंपनी की तरफ से आधिकारिक तौर पर कुछ कहे जाने से पहले फोन के फीचर्स के बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है।

Xiaomi Mi Mix 3 के संभावित फीचर्स:

यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर और 10 जीबी से लैस हो सकता है। साथ ही इसमें एडवांस 3D फेशियल रिकग्निशन सिस्टम दिए जाने की उम्मीद है। वहीं, इसका डिजाइन बेजल-लेस होगा। इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और हाई स्क्रीन रेश्यो जैसे फीचर्स भी मौजूद होंगे। यह फोन 25 अक्टूबर को चीन में लॉन्च किया जाएगा। भारत में इसकी एंट्री कब होगी इसकी जानकारी फिलहाल नहीं मिल पाई है।

Oppo Find X:

Mi Mix 3 के अलावा Oppo Find X का हाई-एंड वेरिएंट भी जल्द लॉन्च हो सकता है। यह फोन 10 जीबी रैम के साथ लॉन्च होगा। इससे पहले इसे 8 जीबी रैम के साथ लॉन्च किया गया था। Oppo Find X के 10 जीबी वेरिएंट को चीन की सर्टिफिकेशन साइट TENAA पर लिस्ट किया गया है। इसमें 256 जीबी की इंटरनल मेमोरी दिए जाने की उम्मीद है। एक ट्विटर यूजर ने इस फोन के 10 जीबी रैम वेरिएंट की तस्वीर पोस्ट की है। इसमें 3645 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। साथ ही यह वेरिएंट VOOC या सुपर VOOC चार्जिंग टेक्नोलॉजी को सपोर्ट कर सकता है।

यह भी पढ़ें:

हुआवे ने ट्रिपल रियर कैमरा से लैस Mate 20 और Mate 20 Pro किए लॉन्च, जानें कीमत

iVOOMi iPro रिव्यू: 4000 रुपये से कम में जानें कैसा है यह फोन

6 जीबी रैम और ड्यूल रियर कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Nokia X7, जानें कीमत 

chat bot
आपका साथी