Lenovo Z5 Pro में हो सकता है स्लाइडर कैमरा, जानें कब होगा लॉन्च

Lenovo Z5 Pro लॉन्च कर सकता है। इस कैमरे का लुक और डिजाइन काफी हद तक Oppo Find X की तरह ही हो सकता है

By Harshit HarshEdited By: Publish:Fri, 28 Sep 2018 11:09 AM (IST) Updated:Fri, 28 Sep 2018 01:19 PM (IST)
Lenovo Z5 Pro में हो सकता है स्लाइडर कैमरा, जानें कब होगा लॉन्च
Lenovo Z5 Pro में हो सकता है स्लाइडर कैमरा, जानें कब होगा लॉन्च

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। Lenovo जल्द ही अपना पहला स्लाइडर कैमरे वाला स्मार्टफोन Lenovo Z5 Pro लॉन्च कर सकता है। इस कैमरे का लुक और डिजाइन काफी हद तक Oppo Find X की तरह ही हो सकता है। वीवो ने भी Vivo NEX को स्लाइडर कैमरे के साथ कुछ महीने पहले ही लॉ़न्च किया है। Lenovo के वाइस प्रेसिडेंट लियू जून ने Lenovo's Tech World 2018 इंवेंट में बताया कि लेनोवो जल्द ही स्लाइडर मैकेनिजम के साथ अपना अगला स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। हालांकि, लियू ने इस स्मार्टफोन के अन्य फीचर्स के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी है। आइए, जानते हैं इस स्मार्टफोन के संभावित मुख्य फीचर्स के बारे में

Lenovo Z5 Pro के संभावित फीचर्स

Lenovo Z5 Pro में स्लाइडर कैमरे के साथ ही फुल डिस्प्ले फीचर दिया जा सकता है। इसके अलावा इसका बेजल भी काफी पतला हो सकता है। यह भी माना जा रहा है कि इस स्मार्टफोन का स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 90 फीसद तक हो सकता है। लेनोवो के इस स्मार्टफोन का एक वीडियो भी ऑनलाइन लीक हो चुकी है। इस 11 सेकेंड के वीडियो में इस बात की जानकारी मिली है कि फोन के स्लाइडर में ही ईयरपीस दी जा सकती है। इसका स्लाइडर मैकेनिजम नोकिया के पुराने स्मार्टफोन की तरह ही दिया जा सकता है। इसके अलावा फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दी जा सकती है। फोन स्नैपड्रैगन 710 SoC (सिस्टम ऑन चिप) प्रोसेसर के साथ आ सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस स्मार्टफोन को 11 अक्टूबर को लॉन्च किया जा सकता है।

Oppo Find X- स्पेसिफिकेशन्स

फोन के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 6.4 इंच का ड्यूल कर्व्ड एज-टू-एज एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 2340 x 1080 पिक्सल है। इसका लुक काफी हद तक सैमसंग के फ्लैगशिप स्मार्टफोन गैलेक्सी S9 से मिलता है। फोन स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट प्रोसेसर पर रन करता है। वहीं, फोन में 8 जीबी रैम दी गई है और 256 जीबी का इंटरनल स्टोरेज दी गई है। लम्बोर्गिनी एडिशन में 512 जीबी की इंटरनल मेमोरी दी गई है। फोन में एप्पल आइफोन एक्स की तरह ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस 3D फेसियल रिकॉग्निशन फीचर दिया गया है। फोन को चार्ज करने के लिए VOOC फास्ट चार्जिंग तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। फोन में 3730 mAh की बैटरी दी गई है। इस फोन के अन्य फीचर्स के लिए यहां क्लिक करें। 

यह भी पढ़ें:

Realme 2 Pro भारत में हुआ लॉन्च, शाओमी के स्मार्टफोन्स को मिलेगी चुनौती

Xiaomi ने Mi Band 3, Mi TV समेत तीन स्मार्ट डिवाइस किए लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Realme 2 Pro रिव्यू: क्या यह मिड बजट रेंज में है एक बेहतर स्मार्टफोन?

chat bot
आपका साथी