विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Realme 2 Pro भारत में हुआ लॉन्च, शाओमी के स्मार्टफोन्स को मिलेगी चुनौती

By Harshit HarshEdited By:
Published: Thu, 27 Sep 2018 10:57 AM (GMT+05:30)Updated: Thu, 27 Sep 2018 04:15 PM (GMT+05:30)

ओप्पो ने अपना Realme सीरीज शाओमी के रेडमी सीरीज को चुनौती देने के लिए उतारा है

Realme 2 Pro भारत में हुआ लॉन्च, शाओमी के स्मार्टफोन्स को मिलेगी चुनौती
Realme 2 Pro भारत में हुआ लॉन्च, शाओमी के स्मार्टफोन्स को मिलेगी चुनौती

नई दिल्ली (हर्षित कुमार)। Realme 2 Pro स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो चुका है। इस स्मार्टफोन को Realme 2 की तरह ही flipkart पर एक्सक्लूसिविली लॉन्च किया गया। इस स्मार्टफोन को नोकिया 6.1 प्लस  और वीवो के हाल ही में लॉन्च हुए वीवो वी9 प्रो से चुनौती मिलेगी। इस स्मार्टफोन की बिक्री 11 अक्टूबर को फ्लिपकार्ट पर किया जाएगा। इस स्मार्टफोन पर मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो इसमें रिलायंस जियो की तरफ से 4,450 रुपये का कैशबैक दिया जाएगा। साथ ही एचडीएफसी बैंक की तरफ से भी स्पेशल ऑफर और नो कॉस्ट ईएमआई ऑफर दिया जाएगा।

आइए, जानते हैं इस स्मार्टफोन के फीचर्स के बारे में 

डिस्प्ले: Realme 2 Pro में 6.3 इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। फोन की स्क्रीन को गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन दी गई है। कंपनी के मुताबिक इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 90.8 प्रतिशत है। फोन को भारत में तीन कलर ऑप्शन्स में लॉन्च किया गया है।

रैम और स्टोरेज: Realme 2 Pro को 4GB/64GB, 6GB/64GB और 8GB/128GB के तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है।

परफॉर्मेंस: Realme 2 Pro में पावर के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 का चिपसेट लगा है। गेमिंग के शौकीनों के लिए इसमें इन-बिल्ट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस गेमिंग बूस्टर दिया गया है, जिससे आप हाई ग्राफिक्स गेम का बिना रूके घंटो मजा उठा सकते हैं।

कैमरा फीचर्स: Realme 2 Pro में फोटोग्राफी के लिए 16 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है, जिसमें आपको बोकेह इफेक्ट भी मिलता है। वहीं, बात करें इसके फ्रंट कैमरे की तो, आपको इसमें 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है। इसके अलावा आपको फ्रंट कैमरे में आर्टिफिशियल ब्यूटीफिकेशन जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। 

ऑपरेटिंग सिस्टम: Realme 2 Pro एंड्रॉइड ओरियो 8.1 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है, जो कलर color 5.2 UI पर काम करता है।

बैटरी: फोन में 3500mAh की बैटरी दी गई है।

कीमत:

Realme 2 Pro के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज की कीमत 13,990 रुपये है। वहीं, 6GB रैम और 64GB स्टोरेज की कीमत 15,990 रुपये है। जबकि, 8GB रैम और 128GB स्टोरेज की कीमत 17,990 रुपये है।

यह भी पढ़ें:

Xiaomi के इस स्मार्टफोन से निकलता है सबसे ज्यादा रेडिएशन, सेहत के लिए हो सकता है खतरा

Realme 2 Pro 27 सितंबर को होगा लॉन्च, जानें खास फीचर्स

TRAI ने MNP के नियम में किया बदलाव, अब नंबर पोर्ट कराने के लिए नहीं करना होगा इंतजार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।