5 क्रिएटिव वेबसाइट्स जिनके बारे में लोगों को है कम जानकारी, जानिए

ऑनलाइन कई एेसी वेबसाइट्स हैं जो आपके रोजमर्रा के काफी काम आ सकती हैं

By Joyeeta BhattacharyaEdited By: Publish:Thu, 07 Dec 2017 01:40 PM (IST) Updated:Sun, 10 Dec 2017 11:08 AM (IST)
5 क्रिएटिव वेबसाइट्स जिनके बारे में लोगों को है कम जानकारी, जानिए
5 क्रिएटिव वेबसाइट्स जिनके बारे में लोगों को है कम जानकारी, जानिए

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। इंटरनेट सर्फिंग के दौरान हम ऐसी कई जरुरी वेबसाइट्स में विजिट करते हैं जो कि रोजमर्रा के कामों में हमारी मदद करती हैं। लेकिन इनके अलावा कई ऐसी लाखों दूसरी वेबसाइट्स भी हैं जिनके बारे में आपने शायद ही सुना होगा। हालांकि ये वेबसाइट्स आपके काफी काम आ सकती है। हम अपनी इस खबर में आपको कुछ ऐसी ही वेबसाइट्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

RSOE EDIS

RSOE EDIS एक मैप है जो आपको आपात स्थितियों, खतरों, अलर्ट और दूसरे उल्लेखनीय घटनाओं (जैसे भूकंप, तूफान, विस्फोट, रोग, वाहन दुर्घटना आदि) के बारे में रियल-टाइम जानकारी देती है। आप मैप के जरिए दुनिया भर के क्षेत्रों को जूम करके देख सकते हैं।

Cost of Living Comparison

अगर आप दूसरे शहर में रहने के लिए सोच रहे हैं तो आपको NUMBEO द्वारा Cost of Living Comparison का बिल्कुल इस्तेमाल करना चाहिए। इसके लिए आपको दोनों शहरों के नाम टाइप करने होंगे जिसके बाद यह वेबसाइट आपको दोनों शहरों की कीमतों के अंतर की जानकारी देती है। यह आपको ग्रॉसरी की कीमतों में अंतर, किराए की कीमतों में अंतर, वहां के रेस्तरां की कीमतों समेत शहर के खर्च की जानकारी देता है।

HaveIBeenPwned

HaveIBeenPwned एक आसान टूल है जो कि आपको बताता है कि आपके यूजरनेम या ईमेल एड्रेस का हैकर्स द्वारा कभी-भी इस्तेमाल किया गया है या नहीं। अगर आप कभी हैकिंग के शिकार हुए हैं तो आपको तुरंत उस अकाउंट का पासवर्ड को बदल देना चाहिए।

Fake Name Generator

अगर आप किसी ऑनलाइन अकाउंट में अपना व्यक्तिगत जानकारी दिए बिना खाता खोलना चाहते है तो यह वेबसाइट आपको मदद करेगी। आप Fake Name Generator वेबसाइट का इस्तेमाल कर नकली नाम, पता, फोन नंबर, जन्मदिन, वित्तीय विवरण जैसी जानकारियां बना सकते हैं।

Creddle

अगर आप जॉब की तलाश कर रहे हैं और आप लिंकडीन अकाउंट का इस्तेमाल करते हैं तो इस पर आप चुटकियों में अपना रेज्यूम बना सकते हैं। वहीं, अगर आप लिंकडिन से नहीं जुड़े हैं तो यह वेबसाइट आपकी मदद कर सकता है। यह टूल आपको प्रोशेनल रेज्यूम बनाने में मदद करेगा।

यह भी पढ़ें:

घर बैठे शॉपिंग करने में मदद करेंगी ये एप्स

एंड्रॉयड फोन की स्क्रीन को करना चाहते हैं रिकॉर्ड तो ये हैं 2017 के बेस्ट स्क्रीन रिकॉर्डर

जांच के दायरे में आई Trucaller और Wechat समेत 42 चाइनीज एप्स

chat bot
आपका साथी