गूगल का नया अपडेट, जीमेल में सेव नंबर पर आसान होगा कॉल करना

गूगल के नए अपडेट में अब आपके मेल में मौजूद एड्रेस और नंबर हाइपरलिंक में बदल जाएंगे| जानें आपको क्या होगा फायदा

By Sakshi PandyaEdited By: Publish:Tue, 19 Sep 2017 04:17 PM (IST) Updated:Tue, 19 Sep 2017 04:17 PM (IST)
गूगल का नया अपडेट, जीमेल में सेव नंबर पर आसान होगा कॉल करना
गूगल का नया अपडेट, जीमेल में सेव नंबर पर आसान होगा कॉल करना

नई दिल्ली(जेएनएन)| गूगल जीमेल यूजर्स के लिए नंबर लिंक करने का फीचर लेकर आया है| हालांकि ओएस फंक्शन में एंड्रॉयड और आईओएस में फोन नंबर लिंक करने का फीचर पहले से उपलब्ध है| लेकिन जीमेल के लिए यह फीचर बिलकुल नया है| इस फीचर की खासियत है की यह यूजर्स का समय बचाने के साथ-साथ उनका काम भी आसान कर देगा| ईमेल से दूसरी एप्स और वेबसाइट्स पर किसी जानकारी को कॉपी और पेस्ट करने में काफी समय बर्बाद होता है| तो यूजर्स इन टास्क को और भी बेहतर तरीके से कर पाएं, इसके लिए गूगल नया फीचर लेकर आया है|

कैसे करेगा काम

एंड्रॉयड पर जीमेल, आईओएस और वेब पर यह फीचर आज से उपलब्ध होगा| इसके तहत टेक्स्ट इंटरैक्टिव हाइपरलिंक में तब्दील हो जाएंगे|
- अब आप एड्रेस पर क्लिक कर के ही उसे मैप पर ढूंढ पाएंगे| इसके लिए आपको एड्रेस मैप पर कॉपी पेस्ट नहीं करना होगा|
-इसी के साथ अगर आप मोबाइल का इस्तेमाल कर रहे हैं तो फोन नंबर के लिंक पर क्लिक करते ही डिफॉल्ट फोन एप से कालिंग हो जाएगी| इसमें आप चाहे एंड्रॉयड या ओएस का इस्तेमाल कर रहे हों या वेब का, आपको एड्रेस और फोन नंबर हाइपरलिंक की तरह दिखेंगे|

इसी के साथ आपको बता दें, गूगल ने हाल में ही भारत में यूपीआई आधारित मोबाईल पेमेंट एप 'तेज' लॉन्च कर दी है| इस एप से यूजर्स यूटिलिटी बिल से लेकर मूवी टिकट तक बुक करा पाएंगे| ऐसा माना जा रहा है की गूगल ने अपने प्रतिद्वंदी अमेजन और फ्लिपकार्ट को टक्कर देने के लिए इस एप को पेश किया है| इसी के साथ पेटीएम जैसी कंपनी के लिए भी बड़ी टक्कर कही जा सकती है| तेज 55 भारतीय बैंक्स जैसे की एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, एसबीआई को सपोर्ट करता है| यह एप अंग्रेजी समेत सात अन्य भारतीय क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध है| यह एंड्रॉयड और आईओएस दोनों ही यूजर्स के लिए उपलब्ध है|

 यह भी पढ़ें:

हैकर्स ने CCleaner एप पर किया वायरस अटैक, खतरे में यूजर्स की सुरक्षा

फ्लिपकार्ट और अमेजन फेस्टिव सीजन सेल: इस फोन पर मिलेगा 25000 रुपये का डिस्काउंट

वोडाफोन यूजर्स को फोन खरीदने पर मिलेगा 900 रुपये का कैशबैक, जानें कैसे

chat bot
आपका साथी