Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ludhiana News: मामूली बात पर 5 लोगों ने किया व्यक्ति पर हमला, जान से मारने की धमकियां देकर फरार

    By Jagran NewsEdited By: Jagran News Network
    Updated: Sun, 02 Apr 2023 12:54 PM (IST)

    मामूली सी बात को लेकर 5 लोगों ने एक व्यक्ति पर हमला कर दिया। मारपीट कर घायल करने के बाद वो उसे जान से मारने की धमकियां देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने आ ...और पढ़ें

    Hero Image
    मामूली बात पर 5 लोगों ने किया व्यक्ति पर हमला

    जागरण संवाददाता, लुधियाना। गांव बौंकड़ डोगरा में मामूली सी बात को लेकर 5 लोगों ने व्यक्ति पर हमला कर दिया। मारपीट कर घायल करने के बाद वो उसे जान से मारने की धमकियां देते फरार हो गए। अब थाना कूमकलां पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गांव के ही व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज

    एएसआई रणधीर सिंह ने बताया कि उनकी पहचान गांव बौंकड़ गुजरां निवासी कुलदीप सिंह, उसे बेटे नाजर सिंह, सुखविंदर सिंह समेत मुख्तयार सिंह तथा मीता दोधी के रूप में हुई। पुलिस ने उसी गांव में रहने वाले नाजर सिंह की शिकायत पर उनके खिलाफ उक्त केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि उसकी जमीन गांव बौंकड़ डोगरां से गांव झुग्गियां को जाने वाली सड़क पर पड़ती है।

    चारा चोरी करने को लेकर हुआ विवाद

    गत 30 मार्च की शाम उक्त आरोपित अपने खेतों में चारा काट रहे थे। उसी दौरान कुलदीप ने उसे आवाज देकर पूछा कि उसके खेत से हर रोज चारा चोरी हो जाता है। उसे अगर चोर के बारे में पता हो तो बता दे। नाजर सिंह ने जब चोर के बारे में कोई जानकारी न होने की बात बताई तो आरोपितों ने उस पर हमला कर दिया। इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    दो तस्कर पांच किलो भुक्की समेत गिरफ्तार

    जागरण संवाददाता, लुधियाना: थाना शिमलापुरी पुलिस ने दो लोगों को पांच किलो भूक्की के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपितों की पहचान गांव संघोल जिला फतेहगढ़ साहिब के राजेश कुमार और जुझार नगर शिमलापुरी के हनी वर्मा के रूप में हुई है। एएसआइ जसविंदर सिंह ने 31 मार्च को लोहारा पुल के पास दोनों आरोपितों को रोककर जब तलाशी ली तो उनसे पांच किलो भुक्की बरामद की गई।