एथलेटिक मीट में जीएचजी अकादमी की बड़ी जीत

जोनल स्तर पर हुई एथलेटिकमीट में जीएचजी अकादमी को बडी सफलता हासिल हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Oct 2019 05:00 AM (IST) Updated:Sun, 13 Oct 2019 06:07 AM (IST)
एथलेटिक मीट में जीएचजी अकादमी की बड़ी जीत
एथलेटिक मीट में जीएचजी अकादमी की बड़ी जीत

संवाद सहयोगी, जगराओं :

जोनल स्तर पर हुई ऐथलेटिकमीट में जीएचजी अकादमी को बड़ी सफलता हासिल हुई। प्रिंसिपल दीप कुमार शर्मा ने बताया कि सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल लड़के जगराओं में हुई ऐथलेटिकमीट में लड़के और लड़कियों की अंडर वर्ग-14, 17 तथा 19 भार किलो वर्ग में हुए मुकाबलों में जीएचजी अकादमी के खिलाडि़यों ने कुल 55 मेडल हासिल किए। जिनमें 31 गोल्ड, 14 सिल्वर और 10 कांस्य पदक हैैं। स्कूल की छात्रा ईशा बाठ ने अंडरवर्ग-19 में सौ मीटर, दो सौ मीटर और लंबी छलांग में पहला स्थान हासिल किया और उसे सर्वोत्तम एथलीट घोषित किया गया।

खेल परिणाम

सुखप्रीत कौर ने डिस्कस थ्रो और गोला फेंकने में पहला स्थान, गुरनूरवीर कौर ने 800 मीटर और 1500 मीटर रेस में पहला स्थान, अंडरवर्ग-17 में रिले रेस और अंडरवर्ग-19 में रिले रेस में पहला स्थान हासिल किया। राजवीर कौर ने 800 और 200 मीटर रेस में तीसरा स्थान हासिल किया। सुखमनप्रीत सिंह ने अंडरवर्ग-14 में लंबी छलांग और 100 मीटर रेस में दूसरा स्थान हासिल किया। अंडरवर्ग-14 रिले रेस में पहला स्थान हासिल किया। अंडरवर्ग-17 रिले रेस में दूसरा स्थान हासिल किया। सरबजोत सिंह ने 400 मीटर रेस में पहला, हरप्रीत सिंह ने 5000 और 3000 मीटर रेस में दूसरा, युवराज सिंह ने 1500 मीटर रेस में दूसरा, रिले रेस में पहला स्थान हासिल किया। इसी तरह अंडरवर्ग-19 रिले रेस में टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया।

खिलाड़ियों को किया सम्मानित

पि्रंसिपल शर्मा ने कहा कि इस बड़ी सफलता के सेहरा स्कूल के डीपीई स्टाफ को जाता है। इस शानदार सफलता पर टीम के इंचार्ज हरविदर सिंह तथा इन खिलाड़ियों के स्कूल पहुंचने पर समारोह का आयोजन कर उन्हें पि्रंसिपल दीप कुमार शर्मा, मैनेजर दर्शन सिंह और हरविदर सिंह संधू ने सम्मानित किया। इस मौके डीपीई परमजीत सिंह, गगनदीप सिंह और सुखमिदर सिंह के अलावा स्कूल का अन्य स्टाफ उपस्थित था।

chat bot
आपका साथी