चब्बेवाल में बढ़ रहा क्राइम, पुलिस खामोश : ठंडल

हलका चब्बेवाल में हो रही लूटपाट और बैंक डकैती जैसी बड़ी बारदात और इन लोगों के पास पिस्तौल जैसे घातक हथियारों का होना यह दरसा रहा है कि इलाके में गुंडा तत्वों को मिल रहे सियासी आशीर्वाद के कारण जिला होशियारपुर की पुलिस गुंडा तत्वों को सियासी आशीर्वाद के कारण इनके विरुद्ध कोई कार्यवाही करने में खुद को असमर्थ पा रहे हैं। इन बातों का खुलासा आकाली दल पार्टी के पंजाब महासचिव और पूर्व केबिनेट मंत्री सोहन ¨सह ठंडल ने प्रेसवार्ता में कही।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Nov 2018 07:38 PM (IST) Updated:Thu, 15 Nov 2018 07:38 PM (IST)
चब्बेवाल में बढ़ रहा क्राइम, पुलिस खामोश : ठंडल
चब्बेवाल में बढ़ रहा क्राइम, पुलिस खामोश : ठंडल

संवाद सहयोगी, माहिलपुर

हलका चब्बेवाल में हो रही लूटपाट और बैंक डकैती जैसी बड़ी वारदात के बावजूद पुलिस की कार्यप्रणाली संदेह के घेरे में है। शिअद महासचिव और पूर्व कैबिनेट मंत्री सोहन ¨सह ठंडल ने वीरवार को प्रेसवार्ता के दौरान उक्त आरोप लगाते हुए कहा कि चब्बेवाल में कानून की स्थिति बद से बदत्तर हो गई है। एकतरफ प्रदेश सरकार राज्य में हाई अलर्ट घोषित कर रही है। दूसरी तरफ पुलिस पर गोली चलाने वाले गुंडा तत्वों पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस की खुफिया एजेंसियों की भूमिका पर भी प्रश्नचिन्ह लग गया है। प्रेसवार्ता में निरमल¨सह भीलोवाल, परमजीत ¨सह पंजोड, अमनदीप ¨सह नंबरदार नंगल ़िखलाड़िया, रविन्द्र ¨सह यूथ आकाली नेता, सुखदेव ¨सह, सतपाल ¨सह, सतनाम ¨सह, अवतार ¨सह ससोली और मलकीत ¨सह ठंडल भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी