दिग्गज जो जीते

-वार्ड-2 नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष व जिला भाजपा अध्यक्ष शिव सूद तीसरी बार चुनाव जीते। -वार्ड- 4

By Edited By: Publish:Fri, 27 Feb 2015 01:02 AM (IST) Updated:Fri, 27 Feb 2015 01:02 AM (IST)
दिग्गज जो जीते

-वार्ड-2 नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष व जिला भाजपा अध्यक्ष शिव सूद तीसरी बार चुनाव जीते।

-वार्ड- 4 से सांसद अविनाश राय खन्ना के राजनीतिक सचिव संजीव तलवाड़ की पत्नी नीति तलवाड़ विजयी।

-वार्ड-6 से कांग्रेस प्रत्याशी ब्रह्म शंकर जिम्पा तीसरी बार चुनाव जीते।

-वार्ड-14 से आजाद प्रत्याशी बलविंदर कुमार बिंदी दूसरी बार आजाद जीते।

-वार्ड 23 से मार्केट कमेटी के चेयरमैन अवतार सिंह जौहल चुनाव जीते।

-वार्ड-29 से तीन बार पार्षद रह चुके मोहन लाल पहलवान चौथी बार जीते।

दिग्गज जो हारे

-वार्ड-5 से सीएम तीक्ष्ण सूद के सलाहकार रह चुके कमलजीत सेतिया की पत्नी सुषमा सेतिया हारीं।

-वार्ड-10 से चार बार पार्षद रह चुकीं कांग्रेस प्रत्याशी हरभजन कौर ने अपनी सीट गंवाई।

-वार्ड-14 से भाजपा प्रत्याशी व पूर्व पार्षद अजीत सिंह लक्की चुनाव हारे।

-वार्ड-25 से पार्षद रह चुके कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार थापर सीट नहीं बचा सके।

-वार्ड-31 से वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान बांसल की बहू रीतू बांसल को तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा।

-तीन बार पार्षद रह चुकीं वार्ड-32 से कांग्रेस प्रत्याशी कृष्णा तीसरे स्थान पर रहीं।

-पूर्व पार्षद मदन लाल गांधी वार्ड-35 से भाजपा के निपुण शर्मा के हाथों चुनाव हार गए।

-वार्ड-38 से भाजपा प्रत्याशी व पूर्व पार्षद स्वतंत्र कैंथ को तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा।

-वार्ड-42 से पूर्व पार्षद व जिला कांग्रेस के उप प्रधान कर्मबीर बाली को चुनावी मैदान में तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा।

- वार्ड-47 भाजपा एनजीओ सेल पंजाब के को-कन्वीनर भाजपा प्रत्याशी राकेश सूरी चुनाव हारे।

-वार्ड-43 से भाजपा प्रत्याशी व पार्टी के जिला सचिव कृष्ण कुमार अरोड़ा चुनाव हारे।

chat bot
आपका साथी