बाइक पर गिरा पेड़, नीचे दबने से युवक की मौत

फाजिल्का सोमवार रात तेज आंधी से कॉलेज रोड पर एक बाइक सवार पर पेड़ गिरने से उसकी मौत हो गई। पेड़ गिरने से आसपास लगी रेहड़ियां साइकिल व अन्य सामान भी कबाड़ हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 16 Apr 2019 11:23 PM (IST) Updated:Tue, 16 Apr 2019 11:23 PM (IST)
बाइक पर गिरा पेड़, नीचे दबने से युवक की मौत
बाइक पर गिरा पेड़, नीचे दबने से युवक की मौत

संवाद सहयोगी, फाजिल्का : सोमवार रात तेज आंधी से कॉलेज रोड पर एक बाइक सवार पर पेड़ गिरने से उसकी मौत हो गई। पेड़ गिरने से आसपास लगी रेहड़ियां, साइकिल व अन्य सामान भी कबाड़ हो गया। मृतक युवक का मंगलवार को फाजिल्का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया। मुल्तानी चुंगी के निकट रहने वाले राजेश कुमार ने बताया कि रात को चली अंधेरी से लाइट चली गई और घर में अंधेरा छा गया। उसका बड़ा भाई विजय कुमार (40) दुकान से बैटरी लेने के लिए गया। वह वापस आने लगा तो अचानक से एक वृक्ष टूटकर उस पर गिर गया, जिससे विजय कुमार घायल हो गया। उन्होंने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने विजय को मृत घोषित कर दिया। विजय कुमार मजदूरी करता था। उसकी दो बेटियां व एक बेटा है, जिनमें से एक लड़की की शादी हो चुकी है।

उधर, पेड़ गिरने वाले स्थान के आसपास के दुकानदार अशोक कुमार, हीरा लाल, संजीव कुमार, भूपेंद्र कुमार आदि ने बताया कि 16 सितंबर, 2016 को उन्होंने नगर कौंसिल को एक पत्र लिखकर रात को गिरे पेड़ को यहां से हटाने की मांग की थी, यह पेड़ बहुत पुराना था। यहां आसपास काफी दुकानें व रिहायशी मकान है, इसलिए इस पेड़ को यहां हटाया जाए। लेकिन नगर कौंसिल की ओर से इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की गई।

मामला मेरे ध्यान में नहीं : ईओ

नगर कौंसिल के ईओ सुखदेव सिंह ने कहा कि उनकी पोस्टिग 2016 में नहीं थी और यह मामला उनके ध्यान में नहीं है। वह इस संबंधी पता करवाएंगे।

chat bot
आपका साथी