न्यूज बुलेटिन : दोपहर तीन बजे तक पंजाब की पांच बड़ी खबरें

दोपहर बाद 3 बजे की पंजाब राज्य की पांच बड़ी खबरें।

By Sachin BajpaiEdited By: Publish:Thu, 26 Oct 2017 04:28 PM (IST) Updated:Thu, 26 Oct 2017 04:47 PM (IST)
न्यूज बुलेटिन : दोपहर तीन बजे तक पंजाब की पांच बड़ी खबरें
न्यूज बुलेटिन : दोपहर तीन बजे तक पंजाब की पांच बड़ी खबरें

1.कैप्टन ने कहा, कर्ज में डूबे पंजाब को उबारने व विकास कार्यों के लिए टैक्स जरूरी

जालंधर, जेएनएन। नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस ने कमर कस ली है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह वीरवार को जालंधर पहुंचे। सीएम बनने के बाद कैप्टन पहली बार जालंधर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि वह यहां पहले आना चाहते थे, लेकिन राज्य के आर्थिक हालात ठीक नहीं थे। पिछली अकाली-भाजपा सरकार राज्य पर  2 लाख 8 हजार करोड़ का कर्ज छोड़कर गई है।  इसी कारण, उनकी सरकार के लिए टैक्‍स लगाना जरूरी हो गया था।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

2. डेयरी फार्म हटाने के मामले में मंत्री रजिया सुल्ताना व एडीजीपी मुस्तफा को नोटिस

जेएनएन, चंडीगढ़। संगरूर में डेयरी फार्म हटाने के लिए नोटिस जारी करने के मामले में फार्म मालिकों ने पंजाब एवं हरियाणा हरियाणा हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की है। याचिका पर पंजाब की राज्य मंत्री रजिया सुल्ताना व उनके पति एडीजीपी मोहम्मद मुस्तफा को नोटिस जारी करते हुए अगली सुनवाई तक डेयरी फार्म हटाने पर रोक लगा दी है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

3. पराली जला रहे किसानों पर किस कानून के तहत एफआइआर दर्ज की : हाईकोर्ट

चंडीगढ़, जेएनएन। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब में पराली जलाने वाले किसानों का सरकार की ओर से चालान काटे जाने पर सख्त रुख अपनाया है। हाईकोर्ट ने कहा कि सरकार यह बताए इन किसानों पर किस कानून के तहत एफआइआर दर्ज की गई। इस संबंध में भारतीय किसान यूनियन ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। भाकियू ने हाईकोर्ट को बताया कि पंजाब सरकार ने अब तक पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ 100 से अधिक एफआइआर दर्ज की गई है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

4. 800 स्कूलों को बंद करने का मामला हाई कोर्ट पहुंचा, पंजाब सरकार को नोटिस

चंडीगढ़, जेएनएन। पंजाब सरकार द्वारा राज्य के 800 प्राइमरी स्कूल बंद किए जाने के फैसले के खिलाफ हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर कर इस फैसले को चुनौती दे दी गई है । हाई कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए पंजाब सरकार को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया। हाई कोर्ट ने सरकार से पूछा कि क्यों न कोर्ट सरकार के इस आदेश पर रोक लगा दे। स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए सरकार ने 20 विद्यार्थियों से कम संख्या वाले सरकारी प्राइमरी स्कूलों को दूसरे स्कूलों में मर्ज करने का फैसला लिया है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

5. कर्जमाफी पर कदम जल्‍द, पहले चरण में माफ होंगे 6.40 लाख किसानों के कर्ज

जेएनएन, चंडीगढ़ । पंजाब में कर्ज के बोझ तले दबे किसानों को जल्द बड़ी राहत मिलने वाली है। फसली कर्ज माफ करने की अधिसूचना जारी होने के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार पहले चरण में सहकारी बैंकों से कर्ज लेने वाले 6.40 लाख किसानों का ऋण माफ करेगी।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी