Lockdown में भाजपा आइटी सेल समाज को पिरो रहे एक सूत्र में

डिजिटल तकनीक का सदुपयोग न केवल पूरे भाजपा इकाई के संगठन को जोड़े हुए है बल्कि आम जनता को केंद्र सरकार के रामबाण-आरोग्य सेतू एप से जोड़ कर उपयोगी सिद्ध हो रहा है।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Sat, 18 Apr 2020 09:49 AM (IST) Updated:Sat, 18 Apr 2020 09:49 AM (IST)
Lockdown में भाजपा आइटी सेल समाज को पिरो रहे एक सूत्र में
Lockdown में भाजपा आइटी सेल समाज को पिरो रहे एक सूत्र में

चंडीगढ़, जेएनएन। कोरोना से गहराते जा रहे वैश्विक संकट से देश को न केवल आर्थिक क्षति पहुंच रही है, बल्कि सामाजिक ताना बाना भी अस्त व्यस्त हो गया है। शहर में दूसरे चरण के लॉकडाउन से प्रभावित हो रही व्यवस्था को संगठित करने की दिशा में चंडीगढ़ भाजपा का आइटी सेल अपनी अहम भूमिका निभा रहा है। डिजिटल तकनीक का सदुपयोग न केवल पूरे भाजपा इकाई के संगठन को जोड़े हुए है, बल्कि आम जनता को केंद्र सरकार के 'रामबाण'-आरोग्य सेतू एप से जोड़ कर उपयोगी सिद्ध हो रहा है। 

भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में आइटी और सोशल मीडिया से ही जुड़कर सामाजिक दूरियों को कम करें और आपसी सद्भाव कायम रखें। भाजपा के कार्यालय सचिव दीपक मल्होत्रा ने बताया कि पार्टी रोजाना ऑडियो-वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पार्टी हाई कमान से लेकर जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे पार्टी वर्कर्स को एक सूत्र में बांधे हुए है। आइटी सेल प्रभारी महेंद्र निराला ने बताया कि भाजपा आइटी के सोशल मीडिया के विभिन्न चैनलों जैसे फेसबुक, ट्विटर, वॉट्सएप और हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से जरूरतमंद लोग अपनी जरुरते लेकर जुड़ रहे हैं। जिसके बाद पार्टी उनकी समस्याओं का निवारण कर रही है। हेल्पलाइन नंबर इंचार्ज अमित राणा ने बताया कि पार्टी के हेल्पलाइन नंबर 8627066682 के माध्यम से वर्कर्स अपने राहत कार्यों को अंजाम दे रहे हैं।

अरुण सूद के ट्वीट पर बुजुर्ग को मिली मदद

सोशल मीडिया में सक्रिय रहकर लॉकडाउन के दौरान स्थानीय लोगों की पीड़ा का संज्ञान ले रहे चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद ने ट्वीट कर व्यक्ति को मदद दिलाई। अपर शिमला स्थित जुब्बल के 63 वर्षीय कुलदीप सूद के लिए किए गए ट्वीट पर हिमाचल प्रदेश और हरियाणा सरकार के अधिकारी उनको राहत पहुंचाने उनके घर तक पहुंचे। फेफड़ों और डायबिटिज से बुरी तरह ग्रस्त कुलदीप मार्च माह में अपनी बेटी की सगाई के लिए पंचकूला सेक्टर-11 स्थित बेटी के घर आए थे, लॉकडाउन के शुरू होते ही आवश्यक उपचार के आभाव के चलते उन्हें पूरी अवधी मजबूरन अपनी बेटी के किराये के एक कमरे में अपनी पत्नी के साथ रहना पड़ा। उनकी पीड़ा देख जब इसकी जानकारी अरुण सूद को मिली तो उन्होंने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को एक ट्वीट के माध्यम से उनकी मदद के लिए गुहार लगाई, जिसपर दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने आदेश जारी किए। अरुण सूद ने बताया कि संबंधित विभाग के अधिकारियों ने उन्हें जानकारी दी है कि वृद्ध मरीज के टेस्ट सैंपल लिए जा चुके हैं और आवश्यक उपचार की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। उनकी स्थिति सामान्य होने के बाद उन्हें लॉकडाउन के बीच ही विशेष एंबुलेंस के द्वारा सकुशल उनके घर पहुंचा दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी