ट्राईसिटी में कोरोना के 224 नए मामले आए सामने

शहर में शनिवार को 98 नए कोरोना पाजिटिव केस सामने आए। इनमें 48 पुरुष और 50 महिलाएं शामिल हैं। संक्रमण दर 7.22 फीसद दर्ज की गई। बीते एक हफ्ते में रोजाना औसत 70 लोग संक्रमित पाए गए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Jun 2022 10:58 PM (IST) Updated:Sat, 25 Jun 2022 10:58 PM (IST)
ट्राईसिटी में कोरोना के 224 नए मामले आए सामने
ट्राईसिटी में कोरोना के 224 नए मामले आए सामने

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : शहर में शनिवार को 98 नए कोरोना पाजिटिव केस सामने आए। इनमें 48 पुरुष और 50 महिलाएं शामिल हैं। संक्रमण दर 7.22 फीसद दर्ज की गई। बीते एक हफ्ते में रोजाना औसत 70 लोग संक्रमित पाए गए हैं। कुल 93,476 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या की अगर बात करें तो आंकड़ा 500 के करीब पहुंच चुका है, इस समय 492 कोरोना एक्टिव मरीजों का इलाज चल रहा है। बीते 24 घंटे में 1,358 लोगों का कोविड टेस्ट किया गया। स्वास्थ्य विभाग कुल 12,14,792 लोगों का कोविड टेस्ट कर चुका है। 11,19,565 लोगों की कोविड रिपोर्ट नेगेटिव आई है। 1,751 लोगों के कोविड सैंपल तकनीकी खामियों की वजह से खारिज कर दिए गए। 64 संक्रमित मरीज ठीक हुए। कुल 91,819 संक्रमित मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं। कोरोना से कुल 1,165 लोगों की मौत हो चुकी है। पांच संक्रमित मरीज वेंटिलेटर पर

24 संक्रमित मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इनमें से पांच संक्रमित मरीज वेंटिलेटर पर हैं। बताया जा रहा है कि जो संक्रमित मरीज वेंटिलेटर पर हैं, उनमें से कुछ को सतर्कता डोज और दूसरी डोज नहीं लगी हुई थी। जानकारी के मुताबिक पीजीआइ में इस समय चंडीगढ़ के तीन संक्रमित मरीज कोविड आक्सीजन बेड और तीन वेंटिलेटर बेड पर भर्ती हैं। इसी तरह जीएमसीएच-32 में 12 संक्रमित मरीज कोविड वार्ड में और दो आइसीयू वार्ड में वेंटिलेटर पर और जीएमएसएच-16 में चार संक्रमित कोविड आक्सीजन बेड वार्ड में भर्ती हैं। पीजीआइ में सात संक्रमित मरीज भर्ती

पीजीआइ में इस समय सात संक्रमित मरीजों का इलाज चल रहा है। इनमें दो पुरुष और पांच महिलाए संक्रमित हैं। सातों संक्रमित मरीजों को कोविड आइसीयू वार्ड में इलाज के लिए भर्ती किया गया है। इनमें दो संक्रमित मरीजों की उम्र 80 साल से अधिक, दो संक्रमित मरीज 40 से 59 साल के बीच के हैं और तीन संक्रमित मरीज 13 से 39 साल के हैं। इनमें चंडीगढ़ के एक, हरियाणा के तीन, हिमाचल, यूपी और पंजाब के एक-एक संक्रमित मरीज हैं। पंचकूला में कोरोना के 63 और मामले

जासं, पंचकूला : शनिवार को पंचकूला में कोरोना के 63 और नए मामले सामने आए, जिसमें से 56 पंचकूला के रहने वाले हैं। इनमें 33 पुरुष और 23 महिलाएं शामिल हैं। 24 जून को स्वास्थ्य विभाग ने 454 लोगों के सैंपल लिए गए थे, जिसमें से 63 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इस समय पंचकूला में 207 कोरोना के एक्टिव केस हैं, जिनमें से 206 का घर एवं एक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। अब तक 505 स्वास्थ्य कर्मचारी भी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। जिले में अब तक 415 लोगों की मौत हो चुकी है। मोहाली में मिले 63 नए संक्रमित मिले

जासं, मोहाली : जिले में शनिवार को 63 नए कोरोना पाजिटिव केस दर्ज किए गए हैं। जिनमें 23 पुरुष व 40 महिलाएं संक्रमित पाई गई। कुल 96609 लोगों में अब तक संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। वहीं, कोरोना एक्टिव केस 284 हो गए हैं। बीते 24 घंटे में 1421 लोगों का कोविड टेस्ट किया गया है। स्वास्थ्य विभाग कुल 934111 लोगों का कोविड टेस्ट कर चुका है। कुल 813977 लोगों की कोविड रिपोर्ट नेगेटिव आई है। 283 लोग होम आइसोलेट किए गए हैं। कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 1151 है।

chat bot
आपका साथी